Mothers Day 2026: संजय दत्त से सनी देओल तक, 'मदर्स डे' पर स्टार्स ने मां संग बिताए पलों की दिखाई झलक

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्टर्स ने भी 'मदर्स डे' पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर किए हैं। सनी देओल, काजोल से लेकर संजय दत्त तक ने 'मदर्स डे' पर मां संग बिताए स्पेशल मोमेंट्स शेयर किए। आइए नजर डालते हैं उन पोस्ट पर...

Mothers Day 2026: संजय दत्त से सनी देओल तक, 'मदर्स डे' पर स्टार्स ने मां संग बिताए पलों की दिखाई झलक

'मदर्स डे' पर आम हो या खास हर कोई अपनी मां को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। इस खास दिन पर मां के लिए आज जितना भी करें सही मायने में वो कम ही होता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर्स ने भी 'मदर्स डे' पर अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर किए हैं। सनी देओल, काजोल से लेकर संजय दत्त तक ने 'मदर्स डे' पर मां संग बिताए स्पेशल मोमेंट्स शेयर किए। आइए नजर डालते हैं उन पोस्ट पर...

सनी देओल ने शेयर की खास पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 'मदर्स डे' के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम आउंट पर मां संग बताए खास पलों का एक वीडियो शेयर किया है। इन वीडियो में सनी कभी अपनी मां के गले लगते तो कभी उनके साथ पहाड़ों के नजारों का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा- लव यू मां।

काजोल ने मां को कहा मदर्स क्लब की CEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी 'मदर्स डे' पर अपनी मां तनुजा संग तस्वीर पोस्ट कर उन्हें आज के खास दिन की बधाई दी। काजोल ने मां संग तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हम दोनों #mothersclub का हिस्सा हैं, लेकिन वह इसकी प्रेसिडेंट चेयरमैन और CEO हैं। मैं उस एक और इकलौती #mymom के आगे नतमस्तक हूं! वह मेरी काली, दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती-सबका एक ही रूप हैं। यहां तक कि देवी भी यह बात जानती हैं ।’

संजय ने शेयर की अनसीन तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने भी इस खास दिन पर मां नरगिस दत्त संग चार अनीसन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। किसी तस्वीर में वो मां की गोद में उनने लिपटे तो किसी में उन पर बैठकर पैर का अंगूठा चूसते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक फोटों नरगिस अपने तीनों बच्चों संगदिख रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा, 'मम्मा, मुझे आपकी याद आती है। काश आप मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। लव यू मॉम।' इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट की इमोजी भी शेयर की।

रकुल प्रीत सिंह ने मां और सास को दी बधाई

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी मां और सास को 'मदर्स डे' विश किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कई तस्वीरों का कोलाज है। इसे शेयर करते हुए रकुल ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां और मेरी सास को 'मदर्स डे' की शुभकामनाएं। एक ने मुझे जिंदगी दी तो दूसरी ने मुझे एक और प्यारा-सा परिवार दिया। आप दोनों के बिना शर्त प्यार, आपके मार्गदर्शन और हमेशा इतनी हिम्मत और गरिमा के साथ हमारे साथ खड़े रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। प्यार करने और जिनसे प्रेरणा लेने के लिए दो मांओं का होना सचमुच जिंदगी के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक है।'

अनुपम खेर का पोस्ट

अनुपम खेर अक्सर अपनी मां दुलारी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। ऐसे में भला 'मदर्स डे' पर वो अपनी मां को कैसे विश न करते। अनुपम खेर ने पोस्ट कर लिखा, 'मां सिर्फ जन्म नहीं देती। वो हमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा बनाती है। अपने हिस्से की नींद, खुशियां, इच्छाएं और कभी-कभी पूरा जीवन तक चुपचाप हमारे नाम कर देती है। जब दुनिया हमें समझने में देर लगाती है, मां बिना बोले हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है। उसकी दुआओं में इतनी ताकत होती है कि टूटा हुआ इंसान भी फिर से खड़ा हो जाता है। जिंदगी में अगर कोई रिश्ता पूरी तरह निस्वार्थ है, तो वो 'मां' है। आज मदर्स डे पर दुनिया की हर मां को प्रणाम और नमन। और अपनी मां को। जिनकी वजह से हम हैं, मुस्कुरा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। जय माता की।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।