
The Family Man S3 Trailer: ‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एस. के. तिवारी बने मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल
The Family Man Season 3 Trailer: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का ट्रेलर आ गया है। वहीं सीरीज 21 नवंबर के दिन दस्तक देगी।
अमेजन प्राइम वीडियो ने शुक्रवार के दिन अपनी अपकमिंग सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 3' का ट्रेलर जारी किया है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी एक बार फिर एस. के. तिवारी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। एस. के. तिवारी को मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल घोषित कर दिया गया है।

कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर में साफ दिखाया गया है कि श्रीकांत अब शिकारी नहीं रहे, बल्कि खुद शिकार बन गए हैं। इतना ही नहीं, उनके सामने इस बार जयदीप अहलावत और निमरत कौर हैं। इसके अलावा, सिर्फ देश पर नहीं, बल्कि उनके परिवार पर भी खतरा मंडरा रहा है।
सीरीज की स्टार कास्ट
राज और डीके के निर्देशन में बनी ये सीरीज 21 नवंबर के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत और निमरत कौन के अलावा सीरीज में शारिब हाशमी, प्रियमणि, आशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग जैसे कलाकार नजर आएंगे।
राज और डीके का बयान
राज और डीके ने कहा, “'द फैमिली मैन 3' में श्रीकांत की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में तूफान आएगा। एक तरफ रुक्मा और मीरा जैसे खतरनाक विलेन उसका इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ उसे अपने परिवार के साथ भागना पड़ेगा।
मनोज बाजपेयी का बयान
मनोज बाजपेयी ने कहा, “पिछले चार सालों से मुझसे हर कोई बस यही सवाल पूछ रहा है कि ‘श्रीकांत तिवारी कब आ रहा है?’ और अब आखिरकार इसका जवाब मिल गया है, एक ऐसे नए सीजन के साथ जो पहले से बड़ा, दमदार और ज्यादा मजेदार होगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




