Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMost Popular Item Song Urmila Mantondkar Chamma Chamma Wore 15 kg jewellery 5 kilo lehenga
27 साल पहले आए इस ऑइटम सॉन्ग को शूट करते वक्त बेहाल हो गई थी एक्ट्रेस, शरीर पर थे निशान

27 साल पहले आए इस ऑइटम सॉन्ग को शूट करते वक्त बेहाल हो गई थी एक्ट्रेस, शरीर पर थे निशान

संक्षेप:

Guess The Song: बॉलीवुड में 27 साल पहले एक आइटम सॉन्ग आया था। गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि आज भी लोगों को ये गाना बहुत पसंद है। इस गाने में एक्ट्रेस ने 15 किलो की ज्वेलरी पहनी थी। 

Dec 18, 2025 01:26 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड में रिलीज किए जानेवाले आइटम सॉन्ग्स हर पार्टी की जान होते हैं। फिल्मों में कुछ आइटम सॉन्ग्स ऐसे आए हैं जिनके बिना पार्टी अधूरी होती है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही आइटम सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं जो 27 साल बाद भी काफी पॉपुलर है। इस गाने में एक्ट्रेस का डांस करते-करते बुरा हाल हो गया था। एक्ट्रेस के शरीर पर निशान पड़ गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1998 की फिल्म में था ये गाना

हम बात कर रहे हैं उर्मिला मातोंडकर के गाने छम्मा छम्मा की। यह गाना साल 1998 में आई फिल्म चाइना गेट में आया था। गाना भले ही 27 साल पहले आया हो, लेकिन गाने के बोल और धुन आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।

ये भी पढ़ें:वो गाना जब ऐश्वर्या के कान से आ गया था खून, कोरियोग्राफर को मिला था नेशनल अवॉर्ड

15 किलो की थी ज्वेलरी

जी टीवी के रियलिटी शो सारेगामापा के पुराने सीजन में उर्मिला एक बार मेहमान बनकर पहुंची थीं। उन्होंने उस दौरान बताया था कि इस गाने पर परफॉर्म करते-करते वो बेहाल हो गई थीं। इस गाने में उर्मिला का लुक एक बंजारन का था। गाने के लिए उर्मिला ने 5 किलो का लहंगा और 15 किलो की ज्वेलरी पहनी थी।

उर्मिला मांतोडकर

5 किलो का लहंगा था

उर्मिला ने बताया था, “जब हमने लुक टेस्ट और फोटो सेशन किया था गाने के लिए, राजकुमार सर ने पूछा था कि आप बहुत ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहने हैं? मैंने उन्हें बताया कि बंजारन लुक के लिए ज्वेलरी जरूरी है। लहंगा 5 किलो का था और ज्वेलरी का वजन 15 किलो था।”

उर्मिला के शरीर पर थे निशान

उर्मिला ने बताया कि राजकुमार संतोषी ने उन्हें कहा था कि अगर वो कुछ ज्वेलरी निकालना चाहें तो निकाल सकती हैं। उन्होंने कहा था एक बार शूट शुरू हो गया तो वो कोई भी बदलाव करने नहीं देंगे, लेकिन उर्मिला ने कहा कि वो ऐसे ही गाना शूट करेंगी। उर्मिला ने बताया कि जब उन्होंने डांस शुरू किया तो उनका पहला स्टेप था साइड लुक देने का और जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, उनके ईयररिंग उनके चेहरे पर आकर पड़ा। उर्मिला ने बताया था कि जब शूट खत्म हो गया था उनके शरीर पर कई निशान और घाव थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।