हिंदी सिनेमा का आज तक का सबसे महंगा गाना, परफेक्ट बनाने के लिए 105 बार लिखा गया था

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Most Expensive Song of Hindi Cinema: लता मंगेशकर की आवाज और शकील बदायूंनी के लिए इस गाने को परफेक्ट बनाने के लिए के.आसिफ ने अपनी जान झोंक दी थी। इस गाने को कुल 105 बार लिखा गया था।

हिंदी सिनेमा का आज तक का सबसे महंगा गाना, परफेक्ट बनाने के लिए 105 बार लिखा गया था

भारतीय फिल्मों में गानों का अलग ही महत्व होता है। हिंदी फिल्मों में गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होते, इनका इस्तेमाल फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए भी होता है। साथ ही भारतीय ऑडियंस को फिल्मों में गानों की ऐसी आदत है कि शुरू से लेकर आज तक यह सिलसिला विरले ही टूटा है। यही वजह है कि मेकर्स अपनी फिल्मों में गानों को ज्यादा से ज्यादा खास और अपीलिंग बनाने की कोशिश में रहते हैं। लेकिन क्या आपको बॉलीवुड के आज तक के सबसे महंगे गाने के बारे में पता है? वो गाना जिसे एक-दो नहीं बल्कि 105 बार लिखा गया था। इसलिए ताकि इसे बिलकुल परफेक्ट बनाया जा सके।

अब तक का सबसे महंगा गाना

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' की। यह गाना उस दौर के कुछ सबसे क्लासिक गानों में गिना जाता है। यह गाना शायर शकील बदायूंनी ने लिखा था और यह सॉन्ग आज भी निडर प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर यह गाना इतना महंगा कैसे हो गया? जवाब है- इसे परफेक्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। लता मंगेशकर ने इसे गाया था और कुल मिलाकर 105 बार इसे री-राइट किया गया। उस दौर में जब फिल्में कुछ लाख रुपये में बन जाती थीं, तब सिर्फ इस गाने को बनाने में 15 लाख रुपये खर्च कर दिए गए थे। आज के हिसाब से यह करीब 55 करोड़ रुपये होते।

शूटिंग के लिए बनाया खास सेट

फिल्म के इस गाने को शूट करने के लिए बहुत खास सेट तैयार किया गया था। इस गाने के लिए मुंबई के मोहन स्टूडियो में एक स्पेशल सेट तैयार किया गया था। इस सेट को बनाने की प्रेरणा शीश महल से ली गई थी। पूरा सेट बेल्जियम के असली शीशों से सजाया गया था ताकि इसे हूबहू शीश महल जैसा दिखाया जा सके। फिरोजाबाद के कारीगरों ने इस पर काफी मेहनत की थी। तब जाकर यह सेट तैयार हुआ जिस पर इस गाने को शूट किया गया। इस गाने में जितनी बारीक चीजों पर पैसा खर्च किया गया, उन्होंने इसे खास बना दिया। नतीजा यह रहा कि यह गाना आज भी लोगों का फेवरिट है और उनकी प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है।

'मुगल-ए-आजम' के कुछ तथ्य

साल 1960 में आई 'मुगल-ए-आजम' को उस दौर की सबसे आइकॉनिक और सबसे महंगी फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म को आज आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं और इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है। 'मुगल-ए-आजम' को बनाने में उस वक्त करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च हो गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर के.आसिफ थे और उन्हीं ने इसका निर्देशन किया था। यह उनके लिए ऐसा ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसको तैयार करने के लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार थे। फिल्म के एक गाने के लिए तो उन्होंने उस्ताद बडे़ गुलाम अली साहब को मुंह मांगी फीस पर साइन कर लिया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।