Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMost dangerous scenes done by Amitabh Bachchan without Safety Cable impressed Akshay Kumar
हेलिकॉप्टर से लटकने से लेकर बिल्डिंग से कूदने तक, बिना सेफ्टी केबल अमिताभ बच्चन ने किए थे ये सीन

हेलिकॉप्टर से लटकने से लेकर बिल्डिंग से कूदने तक, बिना सेफ्टी केबल अमिताभ बच्चन ने किए थे ये सीन

संक्षेप:

बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन ने बिना सेफ्टी केबल के किए थे ये खतरनाक एक्शन सीन। वीडियो देखकर अक्षय कुमार भी हो गए थे इंप्रेस।

Mon, 27 Oct 2025 04:43 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब 83 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन आज भी शूटिंग सेट पर 12-15 घंटे तक काम करते हैं। कभी एंग्री यंग मैन नाम से मशहूर हुए अमिताभ बच्चन ने एक वक्त पर ढेरों एक्शन फिल्में की हैं और एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने वैसे एक्शन सीन किए हुए हैं, जिन्हें करने पर अक्षय कुमार को खूब तारीफें मिली थीं और वो खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हुए थे। लेकिन उस वक्त शायद ही लोग जानते थे कि ये सीन अमिताभ बच्चन ने खुद किए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेलिकॉप्टर से लटके थे अमिताभ

कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में जब अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी एक साथ आए, तब रोहित शेट्टी ने अमिताभ बच्चन की उन फिल्मों और सीन्स का खुलासा किया, जिन्हें करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी जान जोखिम में डाली थी। रोहित शेट्टी ने बताया कि आपने मेरे पिता के साथ कुछ सीन हेलिकॉप्टर से लटक कर बिना किसी हार्नेस के किए थे, जो मैं आपको दिखाना चाहता हूं। यह सीन था दोस्ताना फिल्म का, जो साल 1980 में रिलीज हुई थी। इस सीन के लिए अमिताभ बिना किसी सेफ्टी केबल से हेलिकॉप्टर से लटके थे और फिर काफी हाइट से जम्प लगा दी थी।

बिल्डिंग ने बिना हार्नेस कूद गए थे

अमिताभ बच्चन का ऐसा ही एक और एक्शन सीन इस शो में दिखाया गया जिसमें वह एक काफी ऊंची इमारत से बिना किसी सेफ्टी केबल के कूद गए थे। यह फिल्म थी 'काला पत्थर', जिसके लिए अमिताभ बच्चन ने यह सीन किया था। अमिताभ बच्चन ने हाथ में लाल कपड़ा लेकर काफी हाइट से जम्प लगाई थी और सीधा जमीन पर लैंड कर गए थे। अमिताभ बच्चन के यह सीन देखकर वहीं स्टेज पर मौजूद अक्षय कुमार भी इंप्रेस हो गए थे। अमिताभ बच्चन जहां इन सीन्स को देखकर पुरानी यादों में खो गए, वहीं जनता ने जोरदार तालियां बजाईं।

भारी तलवार की वजह से हुई इंजरी

कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' का एक सीन करते हुए अमिताभ बच्चन को खतरनाक इंजरी हुई थी। अमिताभ ने इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद भारी-भरकम तलवार के साथ खतरनाक एक्शन सीन किए थे। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी जब केबीसी के सेट पर दौड़ते हुए आते हैं तो लोग मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं। आने वाले वक्त में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनका दर्शकों को इंतजार है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।