Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMonday Box Office Report Live Update Dhurandhar Day 39 The Raja Saab Day 4 Ikkis Day 12 collection
LIVE: ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ से आगे निकली प्रभास की ‘द राजा साब’, जानें शुरुआती आंकड़े

LIVE: ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ से आगे निकली प्रभास की ‘द राजा साब’, जानें शुरुआती आंकड़े

संक्षेप:

Box Office Report Live Update: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तीन फिल्में - ‘धुरंधर’, ‘द राजा साब’ और ‘इक्कीस’ लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि सोमवार (12 जनवरी) के दिन इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

Jan 12, 2026 04:08 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इतिहास रच रही है, तो दूसरी तरफ प्रभास की ‘द राजा साब’ अपनी धाक जमाने की कोशिश में जुटी है। वहीं दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। आइए आपको बताते हैं कि इन तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है और सोमवार (आज) की शुरुआत कैसी रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धुरंधर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। 38 दिनों बाद भी ये फिल्म थिएटर्स में लोगों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 805.65 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं 39वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने

सुबह 9 बजे तक - 0.04 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.06 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.10 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.17 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.32 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.45 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.58 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.74 करोड़ रुपये

धुरंधर 37वें दिन का कलेक्शन

द राजा साब

प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 9 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। इन फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 53.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 20.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने

सुबह 9 बजे तक - 0.07 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.26 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.44 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.64 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.93 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 1.37 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 1.91 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 2.24 करोड़ रुपये

द राजा साब

इक्कीस

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। हालांकि, फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है। 11 दिन में इस फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है। वहीं 12वें दिन की बात करें तो फिल्म ने

सुबह 9 बजे तक - 0.01 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.02 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.02 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.04 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.06 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.08 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.11 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.14 करोड़ रुपये

नोट: इन आंकड़ों में समय के साथ बदलाव होता रहेगा। फाइनल आंकड़े जानने के लिए लाइव हिन्दुस्तान के इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखिएगा।

ये भी पढ़ें:देख डालो ये 7 कोरियन सीरीज, एक की 8.7 है IMDb रेटिंग, तो एक है 2024 का हिट शो
ये भी पढ़ें:साउथ की 8.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जिंदगी न मिलेगी दोबारा के फैंस को आएगी पसंद
इक्कीस
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।