
लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर आमिर खान के घर रोई थीं मोना, बोलीं- उन्होंने कहा था आपको सिर्फ...
मोना सिंह ने आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम किया है जिसमें उन्होंने उनकी मां का किरदार निभाया था। अब मोना ने बताया कि कैसे फिल्म के फेलियर पर वह आमिर खान के घर पर रोई थीं।
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान और मोना सिंह भी थे। मोना ने फिल्म में आमिर की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में मोना की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था, लेकिन फिल्म नहीं चलने की वजह से एक्ट्रेस को काफी दुख हुआ था। इतना ही नहीं वह आमिर खान के घर पर रोने लगी थीं।

आमिर ने क्या कहा था मोना को
स्क्रीन से बात करते हुए मोना ने कहा, ‘हम फिल्म की रिलीज के दौरान मिले। अद्वैत भी वहां थे, हम आमिर के घर गए थे और मैं रो रही थी। मैं ऐसे मोमेंट पर हमेशा रो देती हूं। वो अच्छे के लिए था क्योंकि इससे आपका दिल हल्का हो जाता है और आपका दिमाग भी चिंता से फ्री हो जाता है। इस पर आमिर ने कहा कि ऐसा ही मूवी बिजनेस होता है, आपको सिर्फ एक शुक्रवार मिलता है खुद को प्रूव करने का। मेरा यही था कि ऐसा नहीं होना था। एक ही फ्राइडे होता है जिसमें लोग डिसाइड करते हैं कि ये अच्छी है या बुरी। यही वजह है कि मैं ओटीटी को ज्यादा एंजॉय करती हूं। लोगों का जब मन करे वो आपकी फिल्म या सीरीज देख सकते हैं।’
ओटीटी पर फिल्म को मिला प्यार
मोना ने आगे कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा कि फिल्म कमर्शियली चली नहीं जिससे मुझे परेशानी थी। मैंने कई इंटरव्यूज भी दिए थे उस समय कि फिल्म नहीं चलने से मुझे बहुत दुख हुआ था। हालांकि यह तो पक्का था कि आज नहीं तो बाद में फिल्म को उसकी ऑडियंस मिलेगी खासकर ओटीटी पर। ऐसा ही सच में हुआ भी फिल्म जब डिजिटली रिलीज हुई तो उसे बहुत प्यार मिला।’
मोना के बारे में बता दें कि वह लास्ट आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आई थीं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। अब उनका नया शो आ रहा है थोड़े दूर थोड़े पास।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


