मोना सिंह टीवी पर वापसी के लिए नहीं तैयार, बोलीं- जिस तरह मुझे...
मोना सिंह का कहना है कि उन्होंने टीवी पर वापसी का कोई प्लान नहीं किया है। उन्होंने हमेशा के लिए टीवी को छोड़ दिया है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।

मोना सिंह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में और वेब शोज रिलीज हो रहे हैं। वहीं टीवी से मोना ने दूरी बना ली है जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मोना का कहना है कि वह खुद को खुशनसीब मानती हैं कि उन्हें इतने मौके मिलते हैं। मोना का कहना है कि उन्होंने टीवी को हमेशा के लिए बाय बोल दिया है और इसकी वजह भी उन्होंने बताई है।
टीवी में काफी सेंसरशिप होता है
मोना का मानना है कि जो टीवी से डिजिटल प्लेटफॉर्म में शिफ्ट हुआ है इससे ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि ऑडियंस को भी फायदा हुआ है क्योंकि उन्हें अलग-अलग तरह की स्टोरीज मिल रही हैं। मोना ने कहा, ‘जिस तरह के शो हम ऑनलाइन देखते हैं वैसे टीवी पर कभी नहीं दिखे क्योंकि वहां बहुत सेंसरशिप होती है और काफी रेस्ट्रिक्शन्स भी होते हैं। एक एक्टर होने के नाते आपको कॉम्पलेक्स किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता। ओटीटी प्लेटफॉर्म एक्टर्स, राइटर्स और क्रिएटर्स के लिए अच्छा फेज है।’
ओटीटी के फायदे
मोना ने कहा, ‘एक वेब शो में 3 महीने काम करना परफेक्ट है। आपको अपना ब्रेक मिलता है और फ्रेश के साथ वापसी करते हो नए किरदार के लिए। ओटीटी मेरे लिए बेस्ट है। नहीं तो टीवी की क्रेजी टाइमलाइन्स होती है खासकर जब आप विलन पॉजिटिव रोल करते हो। जब मैं टीवी शो करती थी तो वो सोमवार से गुरुवार तक आता था, लेकिन अब पूरे हफ्ते चलाते हैं। पता नहीं इन लोगों की पर्सनल लाइफ है या नहीं।’
टीवी को कह दिया अलविदा
आखिर में मोना ने कहा, ‘मैंने टीवी के रिस्पेक्ट के साथ विदा कर दिया है। मेरे लिए वहां करने के लिए कुछ है नहीं। मैंने वहां सब कर लिया है- डेली सोप, रिएलिटी शो और होस्टिंग। ये मैंने काफी सोच समझकर स्टेप लिया है। ये स्विच आसान नहीं था। मुझे जिस तरह के रोल चाहिए थे उसके लिए मैंने काफी इंतजार किया है। मैं फिल्म भी कर रही हूं। अगले साल मेरी 3 फिल्में आने वाली हैं। मैं खुश हूं कि मैं फिल्मों और ओटीटी में बैलेंस कर पा रही हूं।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


