जया बच्चन को नहीं पसंद आई थी अभिषेक की ये फिल्म, कहा था- नॉनसेंस, बिग बी का था ऐसा रिएक्शन
साल 2014 में अभिषेक बच्चन की एक फिल्म आई थी। जया बच्चन को वो फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। उन्होंने इस फिल्म की आलोचना की थी और कहा था कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ अपने बेटे के लिए देखी है।

बॉलीवुड में जया बच्चन अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह जो महसूस करती हैं, उसे बिना किसी झिझक के कह देती हैं, चाहे सामने सुपरस्टार शाहरुख खान ही क्यों न हों। हाल ही में एक्टर मोहन कपूर ने इंटरव्यू में एक पुराना, लेकिन बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जया बच्चन ने शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन की फिल्म को सरेआम 'बकवास' कह दिया था।
स्क्रीनिंग के दौरान सन्न रह गए थे अमिताभ बच्चन
मोहन कपूर ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुंबई में 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म की कास्ट, क्रू और उनके परिवार के सदस्य आए थे। वह भी स्क्रीनिंग में गए थे। स्क्रीनिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पीछे बैठे थे। (ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का कड़ा रुख, बोले- फैंस के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं, चाहे तुम्हारे हाथ में कोई भी झंडा हो)
इंटरवल के बाद जया बच्चन का स्टेटमेंट
मोहन कपूर बोले, ‘इंटरवल में जब लाइट जली, तो मैंने देखा कि अमित जी (अमिताभ बच्चन) के चेहरे पर एक हैरान कर देने वाले एक्सप्रेशंस थे। उनका मुंह खुला था और वह चुपचाप बैठे हुए थे। वहीं जया जी उठकर बाहर जा रही थीं। उन्होंने इंटरवल के समय शाहरुख खान से कहा, क्योंकि वो मेन लीड भी थे और प्रोड्यूसर भी, फिल्म में कोई तर्क नहीं है और बहुत नॉनसेंसिकल फिल्म।'
शाहरुख खान का हाजिरजवाबी वाला जवाब
शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। जया की आलोचना सुनकर वह घबराए नहीं थे, बल्कि उन्होंने बहुत ही प्यार और चतुराई से जवाब दिया था। मोहन कपूर के मुताबिक, शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कहा था, ‘जया आंटी, ये एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है बस।’
फिल्म ने की थी कितनी कमाई?
'हैप्पी न्यू ईयर' साल 2014 में आई थी। इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से नेट 199.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 397 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। (ये भी पढ़ें: New Movies: इस हफ्ते थिएटर्स में आएंगी ये 5 फिल्में, लिस्ट में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भी)
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


