आरएसएस के 100 साल वाले कार्यक्रम में क्यों आया सलमान खान के कपड़ों का जिक्र? मोहन भागवत बोले...

Feb 09, 2026 10:10 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आरएसएस के इवेंट में मोहन भागवत ने जब सलमान खान के कपड़ों की बात की तो वह भीड़ में बैठे मुस्कुराते रहे। अब उनके वायरल वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स दिख रहे हैं। सलमान के फैन्स काफी खुश हैं।

आरएसएस के 100 साल वाले कार्यक्रम में क्यों आया सलमान खान के कपड़ों का जिक्र? मोहन भागवत बोले...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल पूरे होने के कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज पहुंचे थे। इस इवेंट के कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हैं। एक क्लिप में आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने सलमान खान के ड्रेसिंग सेंस पर बात की। भागवन ने स्टूडेंट्स से कहा कि वे लोग बिना सोचे-समझे सलमान खान के कपड़े कॉपी करते हैं। यह भी नहीं सोचते कि सलमान ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं।

सलमान पर क्या बोले मोहन भागवत

इवेंट में मोहन भागवत बोले, 'सलमान खानजी क्या पहनते हैं, कॉलेज विद्यार्थी वैसे पहनते हैं। क्यों पहन रहे हैं? उन्होंने पहना इसलिए। उन्होंने क्यों पहना? मालूम नहीं। सभी बातों में ऐसा,अच्छी बात बुरी बात, फैशन से ही चलता है। फैशन उत्पन्न करने वाले लोग होते हैं वो समाज के विश्वासपात्र, श्रेष्ठ, कीर्तिमान, ऐसे लोग होते हैं...' इवेंट में सलमान खान दर्शकों के बीच बैठकर मुस्कुराते रहे।

सलमान वाले कमेंट पर लोगों के रिएक्शंस

क्लिप वायरल है और इस पर लोगों के कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, सलमान भाई जैसा कोई नहीं, वह ऊंची सोच के साथ साधारण इंसान हैं। मुझे वह पसंद हैं। एक ने लिखा है, मोहन भागवत सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। एक और ने कमेंट किया है, मैं भी कॉलेज में सलमान के आउटफिट कॉपी करता हूं।

इवेंट में पहुंचे थे मनोरंजन इंडस्ट्री के कई लोग

आरएसएस का इवेंट 7 फरवरी से 2 फरवरी तक मुंबई के नेहरू ऑडिटोरियम में चला। इसमें आरएसएसस के कई बड़े नेताओं के साथ अभिनेता भी पहुंचे थे। पहले दिन सलमान खान, रणबीर कपूर, लिरिसिस्ट प्रसून जोशी। फिल्म मेकर सुभाष घई, मोहित सूरी, नीतेश तिवारी वगैरह पहुंचे थे। दूसरे दिन अक्षय कुमार, विकी कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली सहित इंडस्ट्री के कई लोग मौजूद थे।

शिल्पा शेट्टी ने की मोहन भागवत की तारीफ

शिल्पा शेट्टी की भी एक क्लिप वायरल है जिसमें वह मीडिया से बात करते हुए मोहन भागवत की तारीफ कर रही हैं। शिल्पा बोलती हैं, 'मैं मोहन भागवतजी की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं उनकी विचारधारा की फैन हूं कि वह देश की सेवा के लिए इतने कमिटेड हैं। '

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।