मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी के करियर में एक ऐसा भी गाना आया जिसे सुनने के बाद देश की सरकार से उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया। ये उनके जीवन का पहला और आखिरी नेशनल अवार्ड था। शायद आप उस गाने को रोज ही सुनते हैं।

mohammed rafi

हिंदी सिनेमा और इसके मधुर, सुरों से सजे गीतों का थोड़ा श्रेय मोहम्मद रफी को जाता है। 40 के दशक से लेकर 80 के दशक तक मोहम्मद रफी ने हिंदी सिनेमा के म्यूजिक को बदल दिया। कई ऐसे गाने गाए जो सुनने वालों को सुन्न कर देते थे। कहा जाता है कि सिंगर सुरों के इतने पक्के थे कि एक गाने को रिकॉर्ड करने से पहले कई बार रिहर्सल करते। और जब स्टूडियो में उनकी आवाज में गाना रिकॉर्ड हो रहा होता तो वहां मौजूद लोग उनकी आवाज में डूब जाते। इस महान सिंगर ने अपनी जिंदगी में कई अवॉर्ड जीते। लेकिन एक गाने के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड बेहद खास था।

फिल्म हम किसी से कम नहीं के गाने

1977 में एक फिल्म आई थी हम किसी से कम नहीं। इस फिल्म में ऋषि कपूर, तारिक जैसे एक्टर लीड रोल में थे। फिल्म में ऋषि कपूर कई गाने फिल्माए गए जैसे ‘बचना ऐ हसीनों, मिल गया, हम को साथी मिल गया, 'है अगर दुश्मन जमाना, गम नहीं', 'चांद मेरा दिल' समेत कई हिट गाने थे। ये सभी गाने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले ने गाए थे। इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' उस दौर की एक म्यूजिकल फिल्म थी जिसके गानों की चमक आज भी है। इसी फिल्म में एक और गाना था जो ऑडियंस को आज भी अलग हिट करता है। वो गाना है 'क्या हुआ तेरा वादा'। फिल्म में जब ये गाना बजता है तो एक्टर तारिक खान सिर पर रक पट्टी बांध कर अपनी प्रेमिका से सवाल करते दिखते हैं। उनकी आंखों में दर्द और तड़प दिखती है। यही तड़प मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से इस गाने में दी।

मोहम्मद रफी ने जीता नेशनल अवॉर्ड

'क्या हुआ तेरा वादा' के लिए मोहम्मद रफी ने बेस्ट सिंगर फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने इस गाने से किशोर कुमार समेत उस दौर के कई सिंगर्स को पीछे छोड़ दिया। ये उनके जीवन का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड था। वहीं गाना लिखने वाले मजरूह सुल्तानपुरी ने अपने इस गाने के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

म्यूजिकल हिट थी फिल्म

‘हम किसी से कम नहीं’ उस साल की तीसरी सबसे सफल फिल्म थी। इससे पहले अमर अकबर एंथनी और धर्म वीर थीं। ये साल हिंदी फिल्मों के लिए खास था। इस साल अमिताभ बच्चन की चार सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई। लेकिन इन इन सभी में खास फिल्म हम किसी से कम नहीं अपने म्यूजिक के लिए ज्यादा पसंद की गई। RD बर्मन के म्यूजिक ने इस फिल्म को हमेशा के लिए खास बना दिया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।