मोहम्मद रफी ने जब खो दिया था अपना आपा, पेमेंट को लेकर जितेंद्र पर ऐसा भड़के कि डर गए थे एक्टर

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिनकी आवाज को हर कोई फिल्ममेकर अपनी फिल्म के गाने में लेना चाहता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार रफी साहब के गुस्से से जितेंद्र भी डर गए थे।

मोहम्मद रफी ने जब खो दिया था अपना आपा, पेमेंट को लेकर जितेंद्र पर ऐसा भड़के कि डर गए थे एक्टर

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिन्होंने अपनी आवाज से हमेशा सबका दिल जीता है। उनकी आवाज में गाया हुआ ऐसा कोई गाना नहीं है जिसने दर्शकों के दिल को नहीं छुआ हो। रफी साहब एक ऐसे सिंगर थे जिनको लेकर सबके मन में ऐसी रिस्पेक्ट थी कि कोई भी उनके लिए मोटी सी मोटी रकम तक उड़ाने से झिझकता नहीं था। अब आज हम आपको एक ऐसी किस्से के बारे में बताते हैं जब रफी साहब इसलिए नाराज हो गए क्योंकि उन्हें ज्यादा पैसे दिए उनके गाने के लिए।

रफी और किशोर ने जितेंद्र की फिल्म के लिए गाया गाना

दरअसल, 70 के दशक के आखिर में जितेंद्र अपना एक अहम प्रोजेक्ट दीदार ए यार बना रहे थे। उन्होंने अपनी इस ड्रीम फिल्म के लिए उस दौर के 2 बड़े दिग्गज मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को एक-एक गाना गाने के लिए बोला। वह चाहते थे कि दोनों दिग्गज सिंगर्स उनकी फिल्म में अपनी आवाज दें और इसके लिए वह दोनों को 4 हजार रुपये फीस देंगे।

गाने रिकॉर्ड होना शुरू हुए, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म पर कुछ ऐसी आर्थिक मुसीबतें आईं कि फिल्म बंद हो गई। अब देखते ही देखते कई साल बीत गए। काफी सालों के बाद जब फिल्म दोबारा पटरी पर आई तो जितेंद्र ने सोचा कि वह इन दोनों सिंगर्स से एक और गाना गवाना चाहते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका था।

रफी साहब ने जब लौटाए जितेंद्र के पैसे

तो जितेंद्र जब किशोर दा के पास गए तो उन्होंने गाने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। लेकिन जितेंद्र ने बिना कुछ कहे उनकी बात मान गए। हालांकि फिर जितेंद्र ने सोचा कि अगर वह किशोर दा को 20 हजार रुपये दे रहे हैं तो मोहम्मद रफी को कैसे कम देंगे तो उन्होंने फिर एक लिफाफे में 20 हजार रुपये कैश भरे और रफी साहब के घर भिजवा दिए।

रफी हो गए थे जितेंद्र से नाराज

लिफाफे में इतने पैसे देखकर वह निराश हो गए। उन्होंने अपने सेकेट्री को बुलाया और लिफाफे में से 16 हजार रुपये निकाले और 4 हजार अपने पास रखे। उन 16 हजार को उन्होंने लिफाफे में डालकर अपने सेकेट्री को दिया। उन्होंने कहा कि ये पैसे जितेंद्र को दे देना और कहना मैं नाराज हूं। सेकेट्री ने सारी बातें जितेंद्र को बताई तो वह परेशान हो गए।

रफी साहब की बात सुनकर जितेंद्र अंदर तक हिल गए

जितेंद्र को लगा कि उनसे कोई बड़ी गलती हो गई। वह घबरा गए और उन्होंने तुरंत रफी साहब को कॉल किया और पूछा कि आखिर क्या बात हो गई है। रफी साहब ने फिर जो कहा उसने जितेंद्र को अंदर तक हिला कर रख दिया था।

रफी साहब ने कहा कि जब हमने पहले गाने को लेकर 4 हजार रुपये की बात की थी तो फिर अभी उन्होंने ज्यादा पैसे क्यों दिए। वह उस अमाउंट से ज्यादा पैसे नहीं लेंगे। जितेंद्र इस बात को सुनकर भावुक हो गए थे। मोहम्मद रफी साहब ने ऐसी दौलत कमाई कि लोग सदियों तक याद करते हैं। वह पैसों से ज्यादा नियत से अमीर थे।

हर तरह के गाने गाकर रफी ने जीता दिल

रफी साहब की आवाज में ऐसा जादू था कि उन्होंने ना सिर्फ हैप्पी-डांस नंबर्स बल्कि देशभक्ति से लेकर रोमांटिक, सैड नंबर्स, कवाली, गदल और भजन और क्लासिकल गाने भी गाए हैं।

रफी साहब को मिले कई बड़े सम्मान

मोहम्मद रफी को उनकी आवाज के लिए कई बड़े सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 1 नेशनल अवॉर्ड और पद्म श्री अवॉर्ड भी मिला है। साल 2001 में रफी साहब को बेस्ट सिंगर ऑफ मिलेनियम अवॉर्ड मिला था हीरो होंडा और स्टारडस्ट मैग्जीन से।

रफी साहब के बारे में बता दें कि उनकी दीवानगी फैंस में इतनी ज्यादा थी कि जब उनका निधन हुआ तब 10 हजार लोग उन्हें आखिरी विदाई देने आए थे। उस दिन बारिश थी, लेकिन इसके बावजूद इतने लोग आए जिसे देखकर सब हैरान थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।