मोहम्मद रफी की मौत के बाद फिल्म में रखा उनका रिहर्सल वाला गाना, RD बर्मन ने इसलिए नहीं बदला सिंगर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RD बर्मन ने मोहम्मद रफी के साथ एक गाने की रिहर्सल की थी। सोचा था कि जब गाने को रिकॉर्ड करेंगे तो जबरदस्त तरीके से करेंगे। लेकिन उससे पहले ही मोहम्मद रफी ने दुनिया छोड़ दी। उनकी मौत के बाद RD बर्मन ने रिहर्सल वाले गाने को ही फिल्म में दे दिया। पहचानिए इस गाने को-

mohammed rafi this song was a reharsal version
मोहम्मद रफी की मौत के बाद फिल्म में रखा उनका रिहर्सल वाला गाना

1980 एक फिल्म रिलीज हुई थी शान। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी, सुनील दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक्टर ने अहम रोल निभाया था। ये वही फिल्म थी जिसमें कुलभूषण खरबंदा विलेन शकाल के किरदार में हीरो पर भारी पड़े थे। फिल्म की कहानी के साथ इसके म्यूजिक ने भी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म के गाने 'यम्मा यम्मा' से जुड़ा एक खास किस्सा है। RD बर्मन ने इस गाने का रिहर्स किया हुआ वर्जन ही फिल्म में इस्तेमाल कर दिया था।

मोहम्मद रफी ने RD बर्मन के साथ रिहर्स किया था ये गाना

RD बर्मन फिल्म शान के म्यूजिक पर काम कर रहे थे। फिल्म में कुल 7 गाने रखे गए थे। कुछ गानों की रिकॉर्डिंग पहले हो चुकी थी। लेकिन एक गाना 'यम्मा यम्मा' की रिहर्सल चल रही थी। इस गाने के मुख्य सिंगर मोहम्मद रफी थे और उनका साथ देने वाले खुद म्यूजिक कंपोजर RD बर्मन थे। रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड होना था। मोहम्मद रफी पहुंचे। लेकिन RD बर्मन का गला खराब था। उन्होंने कहा कि वो आज गाना नहीं गा सकते। लेकिन मोहम्मद रफी ने कहा कि आज सिर्फ गाने की रिहर्सल कर लेते हैं। गाना किसी और दिन रिकॉर्ड कर लेंगे। मोहम्मद रफी ने किसी और दिन गाना रिकॉर्ड करने का वादा किया और दोनों ने उस दिन फिल्म के सबसे पॉपुलर गाने की रिहर्सल की। रिहर्सल किए हुए गाने को रिकॉर्ड करके रखा जाता था जिससे फाइनल टेक में रिहर्स किए हुए गाने की गलती नहीं दोहराई जाए। उस दिन सिर्फ रिहर्स किया हुआ गाना ‘यम्मा यम्मा’ रिकॉर्ड हुआ।

मोहम्मद रफी की डेथ के बाद अधूरा रह गया गाना

गाने का फाइनल वर्जन अगले कुछ दिनों में रिकॉर्ड होना था। लेकिन एक बुरी खबर आई। 31 जुलाई 1980 को मोहम्मद रफी का निधन हो गया। इस खबर ने देशभर के लोगों को जैसे सदमा दे दिया था। इंडस्ट्री के लोग उनके घर पहुंचे। अगले दिन उनका जनाजा निकाला गया। भारी भीड़ में मोहम्मद रफी को विदाई दी गई। वो अपने पीछे बहुत कुछ अधूरा छोड़ गए थे, उसमें फिल्म शान का गाना ‘यम्मा यम्मा’ भी था जिसका फाइनल वर्जन रिकॉर्ड होना था। RD बर्मन एक सिंगर और इंसान के तौर पर मोहम्मद रफी के मुरीद थे। दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ गाने बनाए लेकिन साथ गाना गाया था नहीं था। शान का गाना ‘यम्मा यम्मा’ दोनों का साथ में पहला गाना होने वाला था।

RD बर्मन ने इसलिए मोहम्मद रफी की आवाज को नहीं बदला

RD बर्मन ने चाहते तो ‘यम्मा यम्मा’ गाने को फिर से किसी नए सिंगर के साथ अच्छे से रिकॉर्ड कर सकते थे। लेकिन उन्होंने फिल्म में रिहर्सल वाला गाना ही रखा। उन्होंने इस गाने को बदला नहीं, ना ही किसी दूसरे सिंगर के साथ मोहम्मद रफी को रिप्लेस किया। इसके पीछे की वजह निजी थी। RD बर्मन के लिए ये खास गाना था। ये वो पहला और आखिरी गाना था जिसमें वो मोहम्मद रफी के साथ गा रहे थे। इसलिए उन्होंने रिहर्सल किया हुआ गाना ही फाइनल किया और फिल्म में दे दिया। फिल्म रिलीज के बाद इस गाने ने तहलका मचा दिया। मोहम्मद रफी और RD बर्मन इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज में ये गाना आज भी खूबसूरत लगता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमोहम्मद रफी की मौत के बाद फिल्म में रखा उनका रिहर्सल वाला गाना