रेडियो पर 24 घंटे बजता था मोहम्मद रफी का ये गाना,दीवाने हो गए थे लोग, 75 सालों से भी है पुराना गीत
मोहम्मद रफी की आवाज में एक ऐसा गाना भी गाया गया जो उस समय के हर रेडियो स्टेशन पर 24 घंटे बजता था। खुद म्यूजिक कंपोजर रफी साहब की आवाज के कायल थे। लेकिन इस गाने ने उस दौर के लोगों पर अलग असर छोड़ा था।

मोहम्मद रफी 40 के दशक से हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाते आए हैं। शुरुआत में पहचान मिलना मुश्किल था, लेकिन जब सुरों से सजी आवाज उस दौर में फिल्मों, रेडियो में सुनाई देती तो सब बस कायल हो जाते। मोहम्मद रफी की आवाज में गाया एक ऐसा भी गाना था जो 24 घंटे अलग-अलग रेडियो स्टेशन पर बार-बार सुनाई देता। म्यूजिक कंपोजर खय्याम ने खुद कहा था कि रफी साहब का ये गाना उस दौर में हर रेडियो चैनल की जान बन गया था।
इस गाने का चला था जादू
1950 के दशक में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था बीवी। इस फिल्म के बारे में आपको अ=ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी। फिल्म के डायरेक्टर किशोर शर्मा थे और लीड एक्टर्स थे अल नासिर, मुमताज शांति और प्राण। इस फिल्म का म्यूजिक खय्याम ने तैयार किया था। इस फिल्म में एक गाना है 'अकेले में वो घबराते तो होंगे, मिटाके मुझको पछताते तो होंगे'। ये गाना उस दौर का सबसे खूबसूरत माना गया था। मोहम्मद रफी की आवाज के जादू को फिल्ममेकर समझ गए थे। इसलिए हर बड़े गाने के लिए उन्हीं से गाना गवाया जाता। मोहम्मद रफी भी हर गाने में अपनी जान डाल देते थे। इसलिए वो उस दौर के सबसे बड़े सिंगर कहे जाते। इनके बाद किशोर कुमार का दौर शुरू हुआ।
24 घंटे बजता था ये गाना
म्यूजिक कंपोजर खय्याम ने अपने एक इंटरव्यू के मोहम्मद रफी के इस गेम के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘तो ये रफी साहब की आवाज में इतना मशहूर हुआ यानी रेच ऑफ द नेशन हो गया था ये गाना। ‘अकेले में वो घबराते तो होंगे। मिटाके मुझको पछताते तो होंगे।’ अलग-अलग स्टेशन से अलग-अलग सेक्टर से ही गाना बजाया करते थे। और कहीं ना कहीं से ये गाना ब्रॉडकास्ट हो रहा होता। 24 घंटे।’ इस गाने को महेंद्र कपूर ने भी अपनी आवाज में उन्हीं का अंदाज कॉपी करके गाया था।
मोहम्मद रफी का सुनहरा दौर
40 से लेकर 70 के दशक तक मोहम्मद रफी का दौर रहा। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के कई बेस्ट गाने गाए। उनकी आवाज में ‘ये दुनिया ये महफिल’, ‘बहारों फूल बरसाओ’, जैसे गाने गाए। फिल्म हम किसी से कम नहीं के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ के लिए उन्होंने अपने जीवन का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। फिल्मफेयर अवॉर्ड भी इस गाने के नाम रहा। आज भी मोहम्मद रफी का सुनहरा दौर और उनके गाने याद किए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


