मोहम्मद रफी के गाने लिखे जो खत तुझे को बकवास बता गीतकार ने फाड़ दिए थे लिरिक्स, जब रिलीज हुआ तो आ गया था तूफान
आज हम आपको मोहम्मद रफी के एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसने रिलीज होते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में तूफान ला दिया था। हालांकि इस गाने को बनाते वक्त काफी विवाद भी हुआ था।

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने आए हैं जो कई दशकों से सबका दिल जीत रहे हैं। अब आज हम आपको मोहम्मद रफी की आवाज में गाया हुआ एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसे बनाते वक्त ऐसा विवाद हुआ कि गीतकार ने जिस पन्ने पर इसके लिरिक्स लिख दिए थे वो ही फाड़ दिया था। यह गाना है लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में। यह गाना फिल्म कन्यादान का था।
क्यों और किसके बीच हुई टक्कर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ था तो बताते हैं आपको पूरी स्टोरी। दरअसल, इस गाने को बनाते वक्त गीतकार और संगीतकार के बीच क्रिएटिव टक्कर हुई। गीतकार गोपाल दास नीरज ने गाना लिखा और प्रोड्यूसर राजेंद्र भाटिया को पसंद आया। लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर शंकर ने उस गाने को सुनते ही खारिज कर दिया था।
नीरज और शंकर के बीच बड़ी टक्कर
नीरज जी अपने लिरिक्स के पक्ष में थे, लेकिन शंकर भी अपनी धुन पर अड़े थे। बात इतनी बढ़ गई कि नीरज जी ने गुस्से में जिस पेपर पर गाना लिखा था वो ही फाड़ दिया था।
प्रोड्यूसर और नीरज के बीच शर्त
इसके बाद प्रोड्यूसर राजेंद्र भाटिया बीच में आए और शर्त रखी। नीरज ने कहा कि वह नया गाना लिखेंगे और इसके बदले वह जो भी मांगेंगे उनकी शर्त पूरी होगी। अगले दिन फिर नीरज इस नए गीत के साथ लौटे जिसने सब कुछ बदल दिया। शंकर और प्रोड्यूसर ने गाना सुना तो वे सुनते ही रह गए।
नीरज ने शर्त में कुछ ऐसा मांगा जो किसी ने नहीं सोचा था
गाना सुनते ही फाइनल हो गया और रिकॉर्डिंग की तैयारी शुरू हो गई। अब शर्त पूरी भी हो गई तो नीरज से फिर पूछा गया कि उन्हें क्या चाहिए तो उन्होंने प्रोड्यूसर की गाड़ी की तरफ इशारा किया और फिर प्रोड्यूसर को गाड़ी देते हुए शर्त पूरी करनी पड़ी।
यह गाना इस फिल्म का सबसे सुपरहिट गाना था। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म ने उस समय में 3.5 करोड़ कमाए थे। दिलचस्प बात यह है कि नीरज ने उस पन्ने में क्या लिरिक्स लिखे थे इस बारे में कभी बात नहीं की।
खुद को बदकिस्मत कवि कहते थे नीरज
बता दें कि नीरज, खुद को बदकिस्मत कवि कहा था। दरअसल, वह फिल्मी गानों के बजाय कविता पर ध्यान देना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। उनका कहना था कि कविताओं में जो गहराई थी वो फिल्मी गानों पर नहीं हो पाई थी। लेकिन नीरज ने हार नहीं मानी और कवि सम्मेलन में अपनी कविता से सबका दिल जीते लेते थे।
मोहम्मद रफी की आवाज से साथ इस गाने ने धमाल ही मचा दिया था। आज भी यह गाना काफी पसंद किया जाता है। गाने में शशि कपूर और आशा पारेख लीड रोल में थे।
कन्यादान फिल्म
कन्यादान फिल्म की बात करें तो यग एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसे मोहन सहगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को राजेंद्र भाटिया ने प्रोड्यूस किया था। स्टोरी-स्क्रीनप्ले आरए बकेरी ने लिखा था और डायलॉग सरशर सैलानी ने लिखे थे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


