मोहम्मद रफी के इस गाने को सुनकर जब सिंगर मुकेश ने उनसे कहा- आप देश छोड़कर चले जाओ तभी…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। उनका एक ऐसा गाना था जिसे सुनकर सिंगर मुकेश इमोशनल हो गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने रफी साहब से भारत छोड़कर जाने तक को कहा था।

मुकेश और मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इतना ही नहीं उनकी आवाज के सब इतने दीवाने थे कि हर संगीतकार, एक्टर अपने गाने में उनकी आवाज चाहता था। यहां तक कि मोहम्मद रफी के कॉम्पटीटर भी उनकी आवाज की तारीफ करते नहीं थकते थे। अब आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जब रफी साहब को उनके कॉम्पटीटर रहे सिंगर मुकेश का कॉल आया और उन्हें देश छोड़कर जाने को कहा। इसके पीछे क्या वजह थी, आपको बताते हैं।

देव आनंद की सुपरहिट फिल्म गाइड

दरअसल,1965 में फिल्म आई थी गाइड। इस फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान लीड रोल में थे। जितनी यह फिल्म सुपरहिट थी, उतने ही इसके गाने भी हिट थे।

मोहम्मद रफी का यह गाना था हिट

इस फिल्म का एक गाना था दिन ढल जाए पर रात ना जाए। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। म्यूजिक एस डी बर्मन ने डायरेक्ट किया था और लिरिसिस्ट शैलेंद्र थे। यह एक सैड सॉन्ग था।

गाना सुनकर मुकेश के नहीं रुके आंसू

अब एक शाम मुकेश साहब अपने बेटे नितिन के साथ बैठे थे और गाने सुन रहे थे, तभी गाना बजा दिन ढल जाए पर रात ना जाए। इस दौरान नितिन ने देखा कि उनके पिता शांत हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। मुकेश अपने आंसू ही नहीं रोक पा रहे थे।

मुकेश ने रफी साहब को देश से बाहर जाने को कहा

मुकेश जी ने गाना सुनने के बाद फिर मोहम्मद रफी को कॉल किया और कहा रफी मियां क्या कमाल गाया है आपने। सच कह रहा हूं आप 2 महीने के लिए हिंदुस्तान से बाहर चले जाओ। आप जाओगे तो शायद हम जैसे दूसरे सिंगर्स को मौका मिले। मुकेश की बात सुनकर मोहम्मद रफी हंसने लगे थे।

जानें फिल्म गाइड के बारे में

फिल्म गाइड की बात करें तो यह देव आनंद की पहली कलर फिल्म है। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करते हुए एस डी बर्मन की तबीयत खराब हो गई थी। देव आनंद ने उनकी जगह किसी और को लेने के बजाय, अपने फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर के ठीक होने का इंतजार किया। इसके बाद जैसे ही एस डी बर्मन ठीक हुए उन्होंने फिर ऐसा म्यूजिक दिया कि इसके सभी गानें हिट हो गए।

बता दें कि यह पहली इंडियन फिल्म थी जिसे कान फिल्म फेस्टिवल कमिटि से इन्वाइट आया था फिल्म को कान क्लासिक सेक्शन में दिखाने का साल 2008 में। देव आनंद फिर रेड कार्पेट पर गए थे और उस समय उनके साथ उनके बेटे सुनील आनंद भी थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमोहम्मद रफी के इस गाने को सुन रोने लगे थे मुकेश, बोले थे- आप देश छोड़कर…