मोहम्मद रफी से गाना गवाने के लिए डर रहे थे प्रोड्यूसर, बिना पैसे लिए फिर सिंगर ने गाया गाना और रचा इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। लेकिन एक ऐसा गाना है जिसे गाने के लिए रफी साहब ने एक पैसे भी नहीं लिए। जानें आखिर क्या था वो किस्सा।

मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिनकी आवाज को हर संगीतकार अपनी धुन में उतारना चाहता था। हर एक्टर चाहता था कि उनकी आवाज रफी साहब बनें। रफी साहब जितने शानदार सिंगर थे, उतने ही जिंदादिल वह इंसान थे। वह हमेशा मदद के लिए आगे रहते थे। अब उनका एक किस्सा आपको बताते हैं जब उन्होंने बिना पैसे लिए गाना रिकॉर्ड किया।

इस गाने के लिए रफी साहब के पास पहुंचे श्याम जी घनश्याम जी

यह बात है 1974 की जब एक कम बजट की फिल्म बन रही थी जिसका नाम था ठोकर। म्यूजिक की जिम्मेदारी श्याम जी घनश्याम की थी। वह खुद इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे। उन्होंने एक धुन तैयार की और उन्हें लगा कि इसके लिए परफेक्ट सिंगर मोहम्मद रफी ही होंगे। उन्होंने जब इस बारे में प्रोड्यूसर स्वर्ण सिंह को बताया तो वह परेशान हो गए। उन्होंने कहा कि मैं एक छोटी फिल्म बना रहा हूं और इसमें रफी साहब से गाना गवाना काफी मुश्किल है। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।

रफी साहब के घर बिना अपॉइंटमेंट लिए पहुंचे

श्याम जी लेकिन अपनी धुन के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। वह सिर्फ रफी साहब को इसमें लेना चाहते थे और वह बिना अपॉइंटमेंट लिए रफी साहब के घर पहुंच गए और उनके सामने सीधा अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैंने एक धुन बनाई है और मैं इसमें सिर्फ आपकी आवाज चाहता हूं, लेकिन प्रोड्यूसर के पास पैसे नहीं हैं आपको देने के लिए।

रिकॉर्डिंग के लिए छोटे स्टूडियो पहुंचे रफी

रफी साहब ने कहा पैसे-वैसे छोड़ो, पहले मुझे अपनी धुन सुनाओ। श्याम जी ने उन्हें धुन सुनाई जिसके बाद रफी साहब इसे गाने के लिए तैयार हो गए। वह फिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो आए जो काफी छोटा था, लेकिन रफी साहब ने कोई शिकायत नहीं की और पूरी मेहनत से गाना गाया अपनी आंखों में बसाकर।

बिना पैसे लिए गाया गाना

अब जैसे ही गाना रिकॉर्ड हुआ, प्रोड्यूसर स्वर्ण थोड़े संकोच के पास रफी साहब के पास एक लिफाफे में थोड़े पैसे लेकर आए। रफी साहब ने उनका हाथ रोका और कहा कि मैं इसके लिए एक भी पैसे नहीं लूंगा, इन्हें आप अपने पास ही रखिए।

श्याम जी से कहा आगे मदद के लिए बुलाना

उन्होंने फिर श्याम जी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि तुमने काफी अच्छी धुन बनाई है और आगे भी कभी किसी मदद की जरूरत हो तो बताना।

मोहम्मद रफी की ऐसी दरियादिली देखकर सब उनके फैन थे और हमेशा उनके पास मदद के लिए आते थे। यहां तक कि कई बार रफी साहब के कॉम्पटीटर सिंगर भी खुद म्यूजिक कंपोजर को रफी साहब के पास भेजते थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।