3 मुसलमानों ने मिलकर बनाया था ये भजन, आज भी सुनकर भक्ति में डूब जाता है हर हिंदू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको भगवान कृष्ण पर बने एक भजन के बारे में बताते हैं जिसे 3 मुसलमानों ने मिलकर बनाया है। इस भजन को आज तक बहुत पसंद किया जाता है।

mohammed rafi
3 मुसलमानों ने मिलकर बनाया था ये भजन

हिंदी सिनेमा में कई भजन बने हैं जिनमें से कुछ ने तो दर्शकों का खूब दिल जीता है और आज तक उन्हें सुना जाता है। मोहम्मद रफी जो हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर रहे हैं, उन्होंने भी अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। उन्होंने ना सिर्फ रोमांटिक, सैड सॉन्ग बल्कि भजन भी गाए हैं। अब हम आपको एक ऐसे भजन के बारे में बताते हैं जिसे 3 मुसलमानों ने साथ में मिलकर गाया था और वो सुपरहिट था।

किस भजन को 3 मुस्लमान ने मिलकर बनाया

जिस भजन की हम बात कर रहे हैं वो भगवान कृष्ण पर आधारित है और इसका नाम है मन तड़पत हरि दर्शन जो फिल्म बैजू बावरा का है। इस गाने को म्यूजिक नौशाद ने दिया है। गाने को मोहम्मद रफी ने गाया और लिरिक्स शकील बदायूंनी ने लिखे थे।

नौशाद ने सबको साफ आने को कहा

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि नौशाद साहब ने इस पवित्र गाने की रिकॉर्डिंग से पहले सभी को पवित्र होकर यानी बिल्कुल साफ होकर आने को कहा था। ऐसा भी कहा जाता है कि रिकॉर्डिंग के दौरान प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य लल्लू भाई वहीं पर कृष्ण भक्ति में झूमने लगे थे। नौशाद को वहीं से पता लगा कि ये कोई इंसान भक्ति में किस कदर डूब सकता है।

नौशाद का पहला और आखिरी फिल्मफेयर अवॉर्ड

बता दें कि इस फिल्म के लिए नौशाद को पहला और आखिरी फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के जरिए नौशाद ने हिंदी फिल्मों में क्लासिकल कम्पोनेन्ट लॉन्च किया था।

100 हफ्तों तक चली फिल्म

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बैजू बावरा की बात करें तो इसमें मीना कुमारी, भरत भूषण लीड रोल में थे। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म 100 हफ्तों तक थिएटर में लगी थी और यह मूवी म्यूजिकल हिट थी।

दिलीप और नरगिस थे पहली च्वाइस

ऐसी भी खबर थी कि गौरी भट्ट की पहली च्वाइस दिलीप कुमार और नरगिस थे, लेकिन विजय भट्ट ने भरत भूषण और मीनाकुमारी को चुना बजट और डेट दिक्कतों की वजह से।

वहीं कहा तो यह भी जाता है कि प्रकाश पिक्चर्स जो फिल्म के प्रोड्यूसर थे वो आर्थिक तंजी की वजह से सब बंद कर रहे थे। इसके बाद वह डायरेक्टर नौशाद के पास आए और उनसे रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वह आखिरी बार स्टूडियो की चाबी को टच करो क्योंकि वह भी कंपनी के मेंबर थे। लेकिन नौशाद ने उनसे एक और मौका देने को कहा और उन्हें बैजू बावरा सब्जेक्ट दिया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड3 मुसलमानों ने मिलकर बनाया था ये भजन, आज भी सुनकर भक्ति में डूब जाता हर हिंदू