मोहम्मद रफी ने अमिताभ बच्चन के मरने वाले सीन पर फ्री में गाई थी सिर्फ ये 4 लाइन, आज भी सुनकर रो पड़ते हैं लोग
अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक गाना ऐसा है, जिसमें मोहम्मद रफी ने सिर्फ चार लाइन गईं थीं। वो भी एक फूटी कौड़ी लिए। इस गाने को सुनकर आज भी लोग रो पड़ते हैं। आज भी इस गाने को बेहद पसंद किया जाता है।

बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफी की आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। उनके गानों को हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। मौका कोई भी दर्द का खुशी का या फिर रोमांस का रफी के गाने हर मूड के लिए परफेक्ट हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन की फिल्म का एक गाना ऐसा है, जिसमें मोहम्मद रफी ने सिर्फ चार लाइन गईं थीं। वो भी एक फूटी कौड़ी लिए। इस गाने को सुनकर आज भी लोग रो पड़ते हैं। आइए जानते हैं कौन है वो गाना?
फिल्म के क्लाइमेक्स सीन ने हर किसी को रुला दिया था
हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' की जो साल 1978 में रिलीज हुई थी। 'मुकद्दर का सिकंदर' अमिताभ के करियर की सफल फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में का म्यूजिक कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था। वहीं, इसके निर्देशक प्रकाश मेहरा का मानना था। इसके गीत अनजान ने लिखे। इस फिल्म के सारे गाने किशोर कुमार ने गाए थे। इस मूवी के क्लाइमेक्स सीन ने हर किसी को रुला दिया था। क्लाइमेक्स को और भी असरदार बनाने में रफी का बहुत बड़ा रोल था।
किशोर नहीं रफी ने गवाए ये चार लाइन
दरअसल, हम पहले ही बता चुके हैं कि 'मुकद्दर का सिकंदर' के सारे गानों को किशोर कुमार ने गाया। इसमें फिल्म का टाइटल ट्रैक 'वो मुकद्दर का सिकंदर', 'ओ साथी रे' शामिल है। इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन, जिसमें अमिताभ बच्चन की मौत होती है, उसके लिए कल्याणजी-आनंदजी को सिर्फ चार लाइने चाहिए थे, जिसे वो किशोर कुमार से नहीं बल्कि, मोहम्मद रफी गाएं। आनंदजी जो दर्द चाहते थे इस गाने में उन्हें यकीन था के सिर्फ रफी ही दे सकते हैं।
किशोर से क्यों नहीं गवा लेते
कल्याणजी-आनंदजी को लेकिन ये बात खाए जा रही थी कि वो मोहम्मद रफी से सिर्फ चार लाइन गाने के लिए कैसे कहें। क्योंकि उनकी फिल्म के सारे गाने किशोर कुमार गा रहे थे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। हिम्मत करके आनंदजी ने रफी को कॉल करके अपनी बात बताई कि वो चाहते हैं कि आप उनकी फिल्म के लिए सिर्फ चार लाइनें गा दें। रफी ने कहा कि क्यों किशोर से क्यों नहीं गवा लेते वो तो सारे गाने गा रहे हैं। इस पर आनंद जी ने कहा कि नहीं जो दर्द और फील हम उस लाइन में चाहते है वो आप ही दे सकते हैं।
मोहम्मद रफी ने फ्री में गाए वो चार लाइन
इस पर मोहम्मद रफी ने आनंद जी बात रखी और चार लाइने गाने के लिए तैयार हो गए। ये गाना था "जिंदगी तो बेवफा है, एक दिन ठुकराएगी / मौत महबूबा है, अपने साथ लेकर जाएगी..."। इस लाइन को गाने के लिए रफी ने कल्याणजी-आनंदजी ने एक पैसा नहीं लिया और अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद इसे फ्री में गाया। रफी की इस बात कल्याणजी-आनंदजी ऐसे कायल हुए कि कहा ये सिर्फ वो ही कर सकते हैं। इस गाने ने रिलीज के बाद हर किसी को रुला दिया और आज भी इसे सुनकर आंखें भर आती हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


