मोहम्मद रफी ने जब एक शब्द को 17 बार गाकर रच दिया था इतिहास, ऐसा चमत्कार देख गीतकार के उड़ गए थे होश

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आज हम आपको मोहम्मद रफी के एक ऐसे चमत्कार के बारे में बताते हैं जो उन्होंने एक गाने को गाते हुए कर दिया था। उन्होंने गीतकार की परेशानी को खत्म करने के लिए कुछ ऐसा किया था जो कोई सोच भी नहीं सकता था।

मोहम्मद रफी ने जब एक शब्द को 17 बार गाकर रच दिया था इतिहास, ऐसा चमत्कार देख गीतकार के उड़ गए थे होश

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जिनपर हर संगीतकार और गीतकार आंख बंद करके भरोसा करते थे। उनकी आवाज जितना सबका दिल छूती है, उतना ही उनका जो नेचर था वो भी सबको काफी पसंद था। रफी साहब हमेशा कोशिश करते थे कि वह संगीतकार और गीतकार पर कभी कोई मुश्किल नहीं आने देते थे। अब आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जब रफी साहब ने एक शब्द को 17 बार गाकर इतिहास रच दिया था।

जब शायर साहिर के लिरिक्स से छूट गए संगीतकार रवि के पसीने

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है काजल फिल्म का जुल्फ अगर खुलकर बिखर जाए गाना। मशहूर शायर साहिर लुधियानवी ने इस गाने लिए एक नज्म लिखी। जब ये बोल संगीतकार रवि के हाथों में गए तो उनके पसीने छूट गए। दरअसल, साहिर ने इस गजल में 17 बार लाइनों को एक शब्द में खत्म किया था और वो शब्द था अच्छा।

मोहम्मद रफी आए रवि के लिए मसीहा बनकर

रवि को लगा कि इस पर धुन बनाना और गाना मुश्किल होगा। उन्होंने फिर साहिर से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि अच्छा के आगे हूं लगा दें तो। लेकिन साहिर को यह बात पसंद नहीं आई और वह भड़क गए और कहा कि आप मेरी शायरी की रूह मारना चाहते हैं।

मोहम्मद रफी ने फिर दिखाया अपना कमाल

रवि परेशान होकर फिर मोहम्मद रफी साहब के पास गए और अपनी सारी परेशानी बताई। रफी ने फिर वो पन्ना पढ़ा जिसमें लिरिक्स लिखे थे और रवि को मुस्कुराते हुए देखा। उन्होंने रवि से कहा कि आप परेशान ना हों, आप बस धुन बनाएं और बाकी सब मुझपर छोड़ दें।

17 बार एक शब्द को अलग तरीके से गाया गाना

इसके बाद मोहम्मद रफी ने फिर जब ये गाना रिकॉर्ड किया तो उन्होंने 17 बार अच्छा शब्द को गाया, लेकिन हर बार अलग तरीके से। कभी वह मिन्नत करते हुए अच्छा बोलते हैं तो कभी शरारत तरीके से। आप भी इस गाने को सुनेंगे तो रफी साहब की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

हेलन और राज कुमार पर फिल्माया गया था ये गाना

फिल्म क बात करें तो काजल में मीना कुमारी, धर्मेंद्र और राज कुमार थे। ऐसा कहा जाता है कि यह फिल्म नोवल माधवी पर निर्धारित है जिसे गुलशन नंदा ने लिखा था। वहीं गाने ये जुल्फ अगर खुल जाए की बात करें तो इसे राज कुमार और हेलन पर फिल्माया गया है।

ऐसा कहा जाता है कि यह गाना फिल्म में 3 बार आता है। पहले पार्ट में अच्छा शब्द 10 बार यूज हुआ। दूसरे पार्ट में 2 बार और तीसरे पार्ट में 5 बार आता है।

मोहम्मद रफी के अवॉर्ड्स

मोहम्मद रफी की बात करें तो उन्होंने ना सिर्फ देशभक्ति भरे गानें बल्कि सैड नंबर्स से रोमांटिक गाने, कवाली और गजल बल्कि भजन से लेकर क्लासिकल गाने तक दिए हैं। रफी साहब को 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, 1 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। वहीं 1967 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा था। साल 2001 में रफी साहब को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।