मोहम्मद रफी ने धर्मेंद्र के लिए गाया ऐसा सुपरहिट गाना, बर्बाद हो गया राजेश खन्ना का करियर!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धर्मेंद्र की साल 1973 में आई वो फिल्म थी 'लोफर'। मोहम्मद रफी ने इस फिल्म का 'आज मौसम बड़ा बेईमान' गाया था जो सुपरहिट हुआ था। ये गाना धर्मेंद्र और मुमताज पर फिल्माया गया था और इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

मोहम्मद रफी ने धर्मेंद्र के लिए गाया ऐसा सुपरहिट गाना, बर्बाद हो गया राजेश खन्ना का करियर!

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मोहम्मद रफी की आवाज में एक ऐसा जादू था, जो आज भी उनके चाहने वालों के सिर पर चढ़कर बोलता है। उनके गानों को आज भी फैंस सुनना पसंद करते हैं। मोहम्मद रफी ने कई बॉलीवुड स्टार्स के लिए गाने देकर उन्हें सुपरहिट बनाया है। उनमें से सुपरस्टार राजेश खन्ना भी एक थे। राजेश खन्ना को बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार का टैग मिलता था। इसके पीछे की एक सबसे बड़ी वजह ये भी रही कि उन्होंने इंडस्ट्री को बैक टू बैक 15 सुपरहिट फिल्में दीं और एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया, जिसे अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है। राजेश खन्ना की अधिकतर फिल्मों में मोहम्मद रफी ने गाने गाए हैं, लेकिन एक वक्त के बाद 'काका' के लिए सिर्फ किशोर कुमार ही गाते थे। ज्यादातर म्यूजिक डायरेक्टर किशोर कुमार के साथ काम करने लगे थे। ऐसे में मोहम्मद रफी का करियर डगमगाने लगा था, लेकिन धर्मेंद्र की एक फिल्म के गाने ने पूरा गेम ही पलटकर रख दिया।

किशोर ने ली थी रफी की जगह

दरअसल, एक वक्त राजेश खन्ना की जिंदगी में ऐसा आया जब उनके करियर का ग्राफ तेजी से नीचे गिरना लगा। राजेश की जगह इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने लेना शुरू कर दिया था। एक वक्त था जब राजेश खन्ना की फिल्मों के लगभग सारे गाने ही मोहम्मद रफी गाते थे, लेकिन बाद में उनकी जगह किशोर दा ने ले लिया। फिर साल 1973 में आई धर्मेंद्र की फिल्म के एक गाने में न सिर्फ धर्मेंद्र की किस्मत पलटी बल्कि मोहम्मद रफी को फिर से एक नई पहचान दिलाई।

इस गाने ने बदली धर्मेंद्र और रफी की किस्मत

धर्मेंद्र की साल 1973 में आई वो फिल्म थी 'लोफर'। मोहम्मद रफी ने इस फिल्म का 'आज मौसम बड़ा बेईमान' गाया था जो सुपरहिट हुआ था। ये गाना धर्मेंद्र और मुमताज पर फिल्माया गया था और इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये गाना उस दौर में से लेकर आज तक काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं ये गाना टॉप रोमांटिक एवरग्रीन सॉन्ग की लिस्ट में लिया जाता है।

मोहम्मद रफी की हुई जबरदस्त वापसी

'लोफर' के गाने 'आज मौसम बड़ा बेईमान' की सफलता के बाद मोहम्मद रफी की ऐसी वापसी हुई कि बाकी म्यूजिक डायरेक्टर भी उन्हें साइन करने लगे थे। इसके बाद मोहम्मद रफी ने एक के बाद एक हिट गाने दिए और इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया।

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की चुक से फीके पड़े 'काका'

'लोफर' फिल्म ने धर्मेंद्र को भी कई फिल्मों के ऑफर दिलाए। इसके बाद साल 1975 में फिल्म 'शोले' आई, जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आए। 'शोले' हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म बनी और इसके बाद धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन का करियर इतनी ऊंचाई पर गया कि राजेश खन्ना के करियर का ग्राफ डाउन होने लगा था। रमेश सिप्पी की ये मूवी आज हिंदी सिनेमा जगत की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।