Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMithun Chakraborty Daughter In Law Madalsa Sharma Says Her In Laws Never Try To Take Her Personal Identity
मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने ससुराल वालों को लेकर कहा- उन्होंने शादी के बाद कभी मेरी…

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा ने ससुराल वालों को लेकर कहा- उन्होंने शादी के बाद कभी मेरी…

संक्षेप:

मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा जिन्होंने शो अनुपमा से सबका दिल जीता है। अब मदालसा ने बताया कि उनके ससुराल वाले कैसे हैं और उनके साथ कैसा बिहेव करते हैं।

Oct 30, 2025 11:19 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनुपमा शो की एक्ट्रेस मदालसा शर्मा को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। भले ही शो में वह नेगेटिव किरदार में थीं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें काफी पसंद किया जाता था। मदालसा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती से शादी की। मिमोह का अपने ससुराल वालों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। अब मदालसा ने बताया कि उनके ससुराल वाले कैसे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को लेकर भी बात की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कभी नहीं रहा कोई प्रेशर

मदालसा ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, 'मिमोह चक्रवर्ती के साथ शादी पर भी बात की जो मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। मदालसा ने कहा कि उन्हें कभी प्रेशर नहीं रहा खुद को बदलने का। उन्होंने अपने ससुराल वालों की तारीफ की और बताया कि कैसे वह उनसे हर दिन कुछ नया सीखती हैं।'

उन्होंने मेरी आइडेंटिटि छीनने की कोशिश नहीं की

मदालसा ने कहा, 'मैंने खुद को शादी से पहले ही स्थापित कर दिया था। कुछ भी नहीं बदला क्योंकि जिस परिवार में मैंने शादी की उन्होंने कभी मेरी पर्सनल आइडेंटिटि छीनने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मुझे काफी खूबसूरती से एक्सेप्ट किया है। मुझे खुद को बदलने की जरूरत नहीं पड़ी और जब अपने आप सही जगह पर बैठ गया था।'

मदालसी बोलीं ससुर मिथुन हैं अच्छे कुक

मदालसा ने यह भी बताया कि एक्टर काफी अच्छे कुक हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसी कोई डिश नहीं है जो वह नहीं बना सकते। वह अपनी अलग रेसिपि बनाते हैं। वह इतना अच्छा बनाते हैं कि ऐसा लगेगा जैसे इससे पहले कभी ऐसी डिश नहीं खाई। वह महीने में 28 दिन शूट करते हैं, लेकिन जब भी घर पर होते हैं तो वह कुकिंग करते हैं।’

मदालसा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अनुपमा के बाद वह फिल्म द बंगाल फाइल्स में नजर आई थीं जिसमें मिथुन चक्रवर्ती भी थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।