Mirzapur 1 में बोल्ड किरदार की वजह से झेली परेशानी, एक्ट्रेस को आते थे भद्दे मैसेज; 'एक रात का कितना चार्ज'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mirzapur Movie: मिर्जापुर सीरीज में बोल्ड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस को पहले सीजन के बाद काफी भद्दे और घटिया मैसेज आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले सीजन के बाद वो काफी परेशान हो गई थीं। 

Mirzapur Actress on receiving bold messages
मिर्जापुर द मूवी एक्ट्रेस को भद्दे कमेंट्स का करना पड़ा था सामना

मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कुछ किरदार तो सीरीज वाले ही लौटे हैं, वहीं कुछ नए किरदार भी आए हैं। सीरीज के जो किरदार वापस लौटे हैं उसमें से ही एक किरदार है जरीना का। सीरीज में जरीना का काफी बोल्ड रोल था। उन्हें अपने बोल्ड रोल की वजह से काफी भद्दे कमेंट्स और मैसेज का सामना करना पड़ा था।

मिर्जापुर सीजन 1 के बाद परेशान हो गई थी एक्ट्रेस

जरीना का किरदार निभाने वाली अनंगशा बिस्वास ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब मिर्जापुर का सीजन 1 रिलीज हुआ था तब उन्हें काफी लोगों ने घटिया मैसेज किए थे। उन्होंने कहा था कि सीजन 1 के रिलीज के बाद वो काफी परेशान हुई थीं।

सीजन 1 के बाद आए एक्ट्रेस को आते थे भद्दे मैसेज

हिंदी रश से खास बातचीत में अनंगशा बिस्वास ने कहा, "सीजन 1 के बाद मैं बहुत ज्यादा परेशान हुई थी क्योंकि वो सब मेरे लिए बहुत नया था। तरह-तरह के कमेंट्स और अजीब ई-मेल्स आ रहे थे, हर तरफ एक ही जैसे शब्द इस्तेमाल हो रहे थे। मैं थोड़ा हिल गई थी।"

ऑडियंस को लेकर अनंगशा ने क्या कहा?

अनंगशा ने उनको मिले कमेंट्स और मैसेज याद करते हुए बताया कि लोग उनसे पूछते थे कि वो एक रात का कितना चार्ज करती हैं। उन्होंने कहा, “लोग पूछते थे, एक रात का कितना चार्ज करोगी? हमारे साथ दो दिनों के लिए मॉरिशस चलो।” अनंगशा ने कहा कि उनका इनबॉक्स इस तरह के मैसेज्स से भरा रहता था। एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडियंस को एक्टर और उसके द्वारा प्ले किए गए किरदारों में अंतर करना आना चाहिए। खासकर जब कोई एक्टर बोल्ड या ग्रे किरदार निभा रहा हो।

इसी बातचीत के दौरान अनंगशा ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि लोग इस तरह से उन्हें क्यों मैसेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगा मेरा काम मेरी सरस्वती है और मैंने अपने काम को पूरी शिद्दत से किया, तो क्यों लोग ऐसी चीजें कह रहे थे।"

जरीना के किरदार के बारे में

अनंगशा ने सीरीज में जरीना का किरदार निभाया था। सीरीज में जरीना की एंट्री एक आइटम सॉन्ग से होती है, लेकिन सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ती है जरीना का किरदार महत्वपूर्ण होता चला जाता है। फिल्म में भी जरीना का किरदार कुछ-कुछ सीरीज की तरह ही है। सीरीज की तरह ही फिल्म में भी अनंगशा एक अहम रोल निभाती नजर आई हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'एक रात का कितना चार्ज…', मिर्जापुर 1 के बाद एक्ट्रेस को आए थे भद्दे मैसेज