थिएटर के बाद अब घर पर बैठकर देख सकते हैं 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- ओटीटी पर कहां होगी स्ट्रीम?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। ऐसे में इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा जोरों पर हैं।

Mirzapur The Movie OTT Release: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'मिर्जापुर' की अपार सफलता के बाद लोगों के इसके बड़े पर्दे पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'मिर्जापुर: द मूवी' एक ओरिजिनल स्टोरी (शुरुआती कहानी) बताई जा रही है जो शो के पहले सीजन के साथ-साथ चलती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में कई पुराने कैरेक्टर्स ने फिर से वापसी कर बवाल मचा दिया है। ऐसे में अब इसके ओटीटी रिलीज का हर किस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। तो चलिए यहां हम आपको बताते हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'मिर्जापुर द मूवी'?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। ऐसे में इसके ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा जोरों पर हैं। हर कोई जानना चाहता है कि किसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। मालूम हो कि साल 2018 में वेब सीरीज के तौर पर मिर्जापुर का आगाज हुआ था और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया गया था। ऐसे में 'मिर्जापुर द मूवी' के प्री क्रेडिट सीन में इसके डिजिटल पार्टनर की आधिकारिक जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर ये फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर ही ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी ओटीटी रिलीज डेट सामने आना बाकी है।
इस बीच ओटीटी पर आने की चर्चा
'मिर्जापुर द मूवी' के ओटीटी रिलीज की तारीख को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म अगले महीने यानी अक्टूबर के मिड मंथ में ओटीटी पर आ सकती है। ये फिल्म 16 से लेकर 30 अक्टूबर की विंडो के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ऑनलाइ रिलीज की जा सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसका आधिकारिक एलान किया जाना बाकी है। फिलहाल तो ये फिल्म थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचा रही है। इम अक्सर देखते हैं कि फिल्म के थिएटर रिलीज के बाद उसे ओटीटी पर आने में कम से कम 45-60 दिन का समय लगता है।
7 दिनों में 'मिर्जापुर' का इतना रहा कलेक्शन
'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।'मिर्जापुर: द मूवी' के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, बुधवार को 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 212.44 करोड़ हो गया है।
'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।


