मिर्जापुर द मूवी' की धमाकेदार शुरुआत: पहले ही दिन तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड, पछाड़ी ये बड़ी फिल्में!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन ये दो खास रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म थिएटर ऑडियंस को पसंद आ रही है। क्लाइमेक्स और कहानी की तारीफ हो रही है।

Mirzapur The Movie record
मिर्ज़ापुर द मूवी के नाम ये दो रिकॉर्ड

पंकज त्रिपाठी और अली फजल मिर्जापुर द फिल्म रिलीज हो चुकी है। मिर्जापुर वेब सीरीज को लेकर ऑडियंस में पहले ही क्रेज था। ऐसे में रिलीज हुई फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मिर्जापुर द मूवी को CBFC की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला था। मतलब फिल्म को 18 साल और उससे ऊपर के लोग ही देख सकते हैं। A सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस शानदार ओपिनिंग करने में कामयाब हुई है। मिर्जापुर द मूवी साल की तीसरो सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी। इसके साथ ही A सर्टिफिकेट वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है।

तीसरी सबसे बड़ी फिल्म मिर्जापुर द मूवी

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर यानी जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हो चुकी है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने 24.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।ये इस साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले इस साल जनवरी में आई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और फिर मार्च में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की 102 करोड़ की ओपनिंग।

इस साल की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मेंनेट कलेक्शन
धुरंधर 2102 करोड़ रुपए
बॉर्डर 2 30 करोड़ रुपए
मिर्जापुर द मूवी24.75 करोड़ रुपए

मिर्जापुर द मूवी ओपनिंग के मामले में बनी चौथी A सर्फिटिफिकेट वाली फिल्म

हिंदी फिल्मों की A सर्टिफिकेशन वाली फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन इ बात करें तो मिर्जापुर चौथे नंबर पर शामिल है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर धुरंधर 2 है, दूसरे नंबर पर एनिमल, तीसरे नंबर पर धुरंधर और अब चौथे नंबर पर मिर्जापुर द मूवी शामिल हो गई है। इसके बाद सत्यमेव जयते, ऋतिक रोशन की कबीर सिंह, कॉकटेल 2, बागी 4 और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्में शामिल हैं।

इस टेबल से जानिए फिल्मों के कलेक्शन-

A सर्टिफिकेट वाली फिल्मों की ओपनिंगनेट कलेक्शन
धुरंधर 2102 करोड़ रुपए
एनिमल63.80 करोड़ रुपए
धुरंधर 28.60 करोड़ रुपए
मिर्जापुर द मूवी24.75 करोड़ रुपए

मिर्जापुर पर बनी थी वेब सीरीज

बता दें, एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने साल 2018 में मिर्जापुर सीरीज का पहला सीजन रिलीज किया था। इस सीरीज ने आते ही ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बना ली।सीरीज के किरदार चर्चा का विषय बन गए, इस कहानी से ऑडियंस जुड़ गई। साल 2020 में दूसरा सीजन और 2024 में चौथा सीजन रिलीज किया गया। अब मेकर्स इसी पर एक फिल्म ले आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। क्लाइमेक्स की तारीफ हो रही है।

मिर्जापुर द मूवी की कास्ट

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अली फजल लीड रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बैनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म इस वीकेंड पर कमाई का धमाका कर सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाका’; पहले ही दिन तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड