मिर्जापुर द मूवी से पहले जरूरी है सीरीज देखना? यहां पढ़ें जवाब
Mirzapur The Movie: अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टिकट बुक करने से पहले जान लें कि फिल्म देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी है या नहीं?

प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज था। बज भी इसी वजह से था क्योंकि सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन ऐसे में लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या फिल्म देखने के लिए सीरीज देखना जरूरी है? अगर आपने सीरीज नहीं देखी है तो फिल्म के तौर पर आप मिर्जापुर द मूवी को एंजॉय कर पाएंगे, लेकिन किरदारों के अंदर दफन इमोशन्स से शायद आप ज्यादा कनेक्ट न कर पाएं।
किरदारों की भावनाओं से सीरीज देखने के बाद ही हो पाएगा कनेक्ट
मिर्जापुर की असली ताकत कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच का पावर स्ट्रगल और आपसी दुश्मनी है। सीरीज में इन किरदारों के इर्द-गिर्द तीन सीजन आ चुके हैं। ऐसे में अगर आपने सीरीज के तीनों सीजन देखे होंगे तब ही आपको हर किरदार के गुस्से और उनके फैसलों की असल वजह समझ आएगी।
सीरीज नहीं भी देखी होगी तब भी समझ आएगी कहानी
हालांकि, अगर आप सीरीज देखकर नहीं भी गए होंगे तब भी आपको फिल्म की बुनियादी कहानी तो समझ आ ही जाएगी। फिल्म से जुड़ने वाले नए दर्शकों और पुराने दर्शकों के लिए भी फिल्म मेकर्स ने कुछ नए किरदार फिल्म में जोड़े हैं। इन किरदारों की कहानी बिल्कुल फ्रेश है जिनका सीरीज से कोई खास कनेक्शन नहीं है।
सीरीज नहीं देखने वालों को होगा केवल एक नुकसान
सीरीज नहीं देखने वालों का केवल एक ही नुकसान होगा कि फिल्म में दिखाए गए किरदारों का पुराना इतिहास, उनका आपसी तनाव और कई 'इनसाइड रिफरेंस' आपके सिर के ऊपर से निकल सकते हैं।
सीरीज के फैंस को पुरानी यादों में ले जाएगी फिल्म
अगल आप मिर्जापुर सीरीज के फैन हैं और सीरीज आपको रटी हुई है तो यकीनन आपके लिए ये फिल्म केवल एक फिल्म नहीं होने वाली है। ये फिल्म आपके लिए एक नॉस्टैल्जिया होगी। तीन सीजन वाली इस सीरीज में कई किरदारों का अंत हो गया था, ऐसे में अब जब आप उन किरदारों को बड़े पर्दे पर दोबारा देखेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा। वहीं, जिन लोगों ने ये सीरीज नहीं देखी है और डायरेक्ट ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो आपके लिए ये फिल्म महज एक क्राइम ड्रामा फिल्म होगी।
सीरीज देखकर जाना जरूरी या नहीं?
अगर अब भी आपके मन में सवाल उठ रहा है कि सीरीज देखकर जाएं या नहीं तो हम आपको बता दें आपने अगर ये सीरीज नहीं भी देखी है या सीरीज को भूल चुके हैं तो भी आप ये फिल्म देखने जा सकते हैं। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको न समझ आए।


