मिर्जापुर द मूवी देखने पहुंचे दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से पीटा; एक महिला ने क्राउड की वजह से बीच में छोड़ी फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर देखने गए दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ एक महिला ने भी आरोप लगाया है कि थिएटर में लोग शराब के नशे में पहुंचे थे।

mirzapur the movie fans seen fighting in the theater, a woman left the screening due to crowd
मिर्जापुर द मूवी देखने पहुंचे दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, एक महिला ने बीच में छोड़ी फिल्म

अली फजल, पंकज त्रिपाठी की मल्टीस्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। मूवी देखने पहुंचे फैंस के दो गुटों में आपस में बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि थिएटर में ही कुछ लोग हाथापाई करने लगे। वीडियो सामने आया हा जिसमें कुछ लोगों को एक दूसरे के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि थिएटर के अंदर लोग शराब का नशा करके पहुंचे थे।

मिर्जापुर देखने गए फैंस के बीच मारपीट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो महाराष्ट्र के एक पीवीआर का है। वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़का अपनी बेल्ट से दूसरे लड़के को पीट रहा है। आगे दो और लड़के आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लात-घूसों के अलावा बेल्ट से पीटा गया। बताया जा रहा है फिल्म देखने आए दोनों गुटों में मिर्जापुर के किरदार गुड्डू भैया और मुन्ना भैया को लेकर बहस शुरू हुई और बाद में बात इतनी बढ़ गई।

महिला ने बीच में छोड़ी स्क्रीनिंग

एक नॉएडा का भी वीडियो सामने आया है जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि वो फिल्म मिर्जापुर देखने थिएटर गई हुई थी। लेकिन उसे फिल्म को बीच में ही छोड़ कर आना पड़ा। महिला ने बताया कि थिएटर में कुछ लोग नशे की हालत में थे। महिला ने कहा कि थिएटर में लोग दारू पी कर आए थे। बुरा क्राउड था। मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे ऑडिटोरियम में ले जाने की बात कही, लेकिन वो उन लोगों को बाहर नहीं कर रहे थे। उन्हें पुलिस को बुलाने को कहा गया। महिला ने कहा देरी हो गई थी और मूड भी खराब इसलिए वो घर जा रहे हैं।

मिर्जापुर की कमाई

बता दें। साल 2018 में मिर्जापुर नाम की वेब सीरीज आई थी। सीरीज को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद दो और सीजन लाए गए और अब फिल्म रिलीज हुई है। मिर्जापुर द मूवी ने पहले दो दिनों में करीब 58 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया था। अब आज रविवार को धमाका होगा।

मिर्जापुर की कास्ट

मिर्जापुर द पूरी में पुरानी कास्ट अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा जैसे एक्टर्स हैं। वहीं रवि किशन और जितेंद्र जैसे एक्टर्स की एंट्री हुई है। फिल्म का शुरुआती कलेक्शन देखकर ये माना जा रहा है कि आगे भी कमाई का धमाका जारी रहेगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमिर्जापुर द मूवी देखने पहुंचे दो गुटों में मारपीट, बेल्ट से पीटा