Mirzapur The Movie Box Office Day 1: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में फिल्म ने ओपनिंग डे पर बवाल काट दिया।

Mirzapur The Movie Box Office Day 1
मिर्जापुर द मूवी फर्स्ट डे कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'मिर्जापुर' के तीनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी सक्सेस और लोगों का प्यार देखते हुए मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर रिलीज का फैसला किया। जब से 'मिर्जापुर: द मूवी' का अनाउंसमेंट हुआ था इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई कालीन भैया, मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब था। ऐसे में 'मिर्जापुर: द मूवी' आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'मिर्जापुर: द मूवी' एक ओरिजिनल स्टोरी (शुरुआती कहानी) बताई जा रही है जो शो के पहले सीजन के साथ-साथ चलती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही अब हर किसी को इसके ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद ही शानदार हैं।

पहले ही दिन 'मिर्जापुर: द मूवी' का भौकाल

'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। वेब सीरीज की सफलता को देखते हुए हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी और ये सही साबित होता नजर आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है। 'मिर्जापुर: द मूवी' के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 25.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहद शानदार होंगे।

जानें तेलुगु भाषा की कमाई

'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है हिंदी और तेलुगू। बता दें कि हिंदी में इसने अब तक 25.00 करोड़ रुपये कमाए तो तेलुगू में इसने 0.15 लाख रुपये की कमाई की है।

फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट