'मिर्जापुर: द मूवी' में हो रही 81 साल के बाउजी और बीना भाभी के बोल्ड सीन की चर्चा, लोग बोले- शेर बूढ़ा नहीं हुआ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'मिर्जापुर: द मूवी' आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

Mirzapur The Movie
कालीन भईया पर भारी पड़े, बीना भाभी और बाउजी

'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर काफी वक्त से सोशल मीडिया पर एक अलग ही बज देखने को मिल रहा था। ऐसा हो भी क्यों न प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'मिर्जापुर' को लोगों ने काफी पसंद किया था। 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी। ये फिल्म आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

सबसे ज्यादा हो रही बीना भाभी और बाबूजी की चर्चा

'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले दिन शानदार कमाई होने की भी उम्मीद है। ऐसे में फिल्म रिलीज के साथ ही कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यही नहीं X पर यूजर्स 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ फिल्म के सभी कैरेक्टर्स को लेकर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी की हो रही है तो वो है बीना भाभी और बाउजी के एक सीन की। लोगों का कहना है कि ये सीन सभी पर भारी पड़ा है।

जबरदस्त है बाउजी और बीना का बोल्ड सीन

दरअसल, फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में बीना भाभी के रोल में रसिका दुग्गल और बाउजी के रोल में 81 साल के कुलभूषण खरबंदा हैं। फिल्म में रसिका दुग्गल ने कई बोल्ड सीन हैं। उनका एक सीन इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। रसिका और कुलभूषण का एक सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में बाउजी बेड पर लेटे होते हैं तभी वहां बीना भाभी आती हैं। बाउजी उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचते हैं और उन्हें अपने पास लाने की कोशिश करते हैं। ये सीन इस वक्त इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है।

शेर की उम्र ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ

बााउजी और बीना भाभी के इस सीन को एक्स पर कई यूजर्स ने पोस्ट कर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक एक्स यूजर ने इस सीन को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के इस सीन में बीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए! शेर की उम्र ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ। क्या डायलॉग है! बिल्कुल रोंगटे खड़े हो गए।' इस वीडियो पर कई और कमेंट्स समने आ रहे हैं।

'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमिर्जापुर: द मूवी में हो रही 81 साल के बाउजी और बीना भाभी के बोल्ड सीन की चर्चा