मिर्जापुर द मूवी की बीना ने ऐसे शूट किए थे इंटिमेट सीन, बोलीं-सेट पर होते थे इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर द मूवी में अपने इंटिमेट सीन को लेकर चर्चाओं में बनी हुई रसिका दुग्गल ने इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसे सीन शूट करते समय सेट पर कोऑर्डिनेटर मौजूद होते हैं।

mirzapur the movie rasika dugal on intimacy coordinator
मिर्जापुर द मूवी रसिका दुग्गल ने इंटिमेट सीन पर कही ये बात

आपने इंटिमेसी सीन के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप इंटिमेसी कोच या कोऑर्डिनेटर के बारे में जानते हैं? हिंदी फिल्मों में अब ऐसे कोच का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हाल में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी में रसिका दुग्गल पर फिल्माए गए इंटिमेसी सीन को इन्हीं की निगरानी में शूट किया गया। एक्ट्रेस ने खुद सीन शूट करने की सहजता के बारे में बात की। रसिका ने बताया कि जैसे डांस के लिए डांस कोरियोग्राफर होते हैं। वैसे ही इंटिमेसी कोच ऐसे सीन करना एक्टर्स के लिए आसान बनाते हैं।

रसिका दुग्गल ने अपने इंटिमेट सीन पर की बात

ANI से बात करते हुए रसिका ने कहा कि इंटिमेसी सीन शूट करने के लिए अब हमारे पास इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर होते हैं, जो बहुत जरूरी हैं ताकि किसी के साथ भी किसी तरह की जबरदस्ती न हो और सभी बातों, परेशानियों का ठीक से ध्यान रखा जा सके। रसिका ने बताया कि ये वैसा ही है जिसे डांस सीक्वेंस के लिए कोरियोग्राफर होते हैं, एक्शन सीक्वेंस के लिए फाइट मास्टर। वैसे ही इंटिमेसी सीन के लिए कोऑर्डिनेटर होते हैं।

इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के साथ होती है वर्कशॉप

रसिका ने आगे बताया कि पहले इंटिमेसी सीन के लिए वर्कशॉप होती हैं, जिससे ये समझा जा सके कि किस के लिए क्या कम्फ़र्टेबल और सहज है। साथ ही डायरेक्टर की मांग सीन को लेकर क्या है उसे किस तरह से पूरा किया जा सकता है।रसिका ने बताया कि इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के साथ एक्टर्स अपनी परेशानियों के बारे में बात करते हैं। किस सीन को लेकर वो सजह नहीं है उसका ध्यान रखा जाता है। कोई भी असहजता होने पर इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर स्थिति को सहज बनाता है।

इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर का रोल

रसिका कहती हैं कि अगर कोई किसी सीन को शूट करने में सहज नहीं है तो इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कोई दूसरा रास्ता निकालते हैं। ये आज के समय के लिए जरूरी और सही है। रसिका ने ये भी कहा कि एक्टर्स को पता होता है कि आज सेट पर क्या होने वाला है, तो वो क्लोज्ड सेट की मांग कर सकते हैं। इसका मतलब सेट पर सिर्फ उन्हीं लोगों को होना जो सीन के लिए जरूरी हों। पहले ये काम किसी भी एक शख्स का नहीं होता था और न ही एक्टर्स को पता था कि ये किसे जा कर बोला जाए। अब इसके लिए इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर हैं जिन्हें ये बोला जा सकता है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, मिर्जापुर द मूवी में रसिका दुग्गल पर इंटिमेट सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म में उनके काम को सराहा जा रहा है। कहानी और एक्टर्स की दमदार परफॉरमेंस की तारीफ हो रही है। यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो दिनों में करीब 58 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। आज रविवार को ये फिल्म धमाका करने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमिर्जापुर द मूवी की बीना ने ऐसे शूट किए थे इंटिमेट सीन, सेट पर होते थे इंटिमेसी