
‘मिर्जापुर द फिल्म’ में इस किरदार की होगी वापसी, पहले सीजन में हो गई थी मौत
मिर्जापुर पर फिल्म बनने जा रही है ये बात तो आपको पता है। पर इस फिल्म में एक ऐसे किरदार की वापसी होने जा रही है जिसकी मौत सीजन 1 में हो गई थे। किरदार ने खुद अपनी वापसी की खबर दी है।
मिर्जापुर पर फिल्म बनने जा रही है। फैंस इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। इस फिल्म का नाम मिर्जापुर द फिल्म है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म में एक ऐसे किरदार की वापसी होने जा रही है जिसकी मौत सीजन 1 में ही हो गई थी। किरदार ने खुद अपनी वापसी की जानकारी दी है।
स्वीटी गुप्ता करने जा रहीं वापसी
मिर्जापुर द फिल्म में जिस किरदार की वापसी होगी उसका नाम है स्वीटी गुप्ता। स्वीटी गुप्ता का किरदार श्रिया पिलगांवकर ने निभाया था। अब इंस्टाग्राम पर श्रिया पिलगांवकर ने बताया कि वो इस वक्त फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फैंस इस खबर को जानकर काफी उत्साहित हैं।
श्रिया ने पोस्ट शेयर कर दिया बड़ा अपडेट
श्रिया ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ श्रिया ने कैप्शन लिखा- 8 साल बाद…गेस करिए कौन मौत से वापस आने जा रहा है। मिर्जापुर द फिल्म। अभी शूटिंग कर रही हूं। जल्द मिलेंगे…
कैसे हुई थी स्वीटी गुप्ता की मौत?
श्रिया के किरदार की बात करें तो उन्होंने स्वीटी गुप्ता का करिदार निभाया था। श्रिया और गुड्डू भैया की लव स्टोरी फैंस को बहुत पसंद आई थी। वहीं, इनकी लव स्टोरी में मुन्ना भैया विलेन थे। मुन्ना भैया स्वीटी से प्यार करते हैं, लेकिन स्वीटी को गुड्डू भैया पसंद होते हैं। सीजन 1 के अंत में मुन्ना भैया ही स्वीटी गुप्ता को मारते हैं। जब ये सीन आया थे फैंस काफी निराश हो गए थे।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
अब फिल्म में एक बार फिर श्रिया दिखाई देंगी। इस बात से फैंस काफी उत्साहित हैं। श्रिया के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- मुझे स्वीटी बहुत पसंद थी…इन्हें स्क्रीन पर देखकर बहुत उत्साहित हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब होगा भौकाल। एक तीसरे यूजर ने लिखा- शादी में बुलेट प्रूफ वेस्ट पहनकर जाना और बबलु भैया को मत ले जाना।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




