Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMirzapur Movie Release Date Announced Ali Fazal Rasika Dugal
मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट हुई अनाउंस, पोस्टर में दिखी कालीन भैया की कुर्सी

मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट हुई अनाउंस, पोस्टर में दिखी कालीन भैया की कुर्सी

संक्षेप:

Mirzapur: ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं। वहीं अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आ रही है। अच्छी बात ये है कि ये मूवी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Feb 05, 2026 11:17 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेजन प्राइम वीडियो की कल्ट सीरीज ‘मिर्जापुर’ के चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब कालीन भैया का खौफ बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में उन किरदारों की भी वापसी हो रही है, जिनकी सीरीज में मौत हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?

मेकर्स ने फिल्म का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में रेत के रेगिस्तान के बीच एक रास्ता दिखाई दे रहा है, जिस पर कई गाड़ियां चल रही हैं। ध्यान खींचने वाली बात यह है कि सबसे आखिरी गाड़ी के पीछे कालीन भैया की ‘सत्ता वाली कुर्सी’ बंधी हुई है। इस रोमांचक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का खुलासा करते हुए मेकर्स ने बताया कि 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कास्ट में बड़ा उलटफेर

फिल्म की कास्ट इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज है। 'गुड्डू भैया' (अली फजल) और 'कालीन भैया' (पंकज त्रिपाठी) के साथ-साथ 'गोलू' (श्वेता त्रिपाठी) और 'बीना' (रसिका दुगल) तो नजर आएंगे ही, लेकिन फैंस के लिए असली धमाका मुन्ना भैया (दिव्येंदु), अभिषेक बनर्जी (कंपाउंडर) और स्वीटी (श्रेया पिलगांवकर) की वापसी है। भले ही सीरीज में इनके किरदार खत्म हो चुके थे, लेकिन फिल्म में ये अपने आइकॉनिक रोल में फिर से नजर आएंगे। इतना ही नहीं, रवि किशन, मोहित मलिक और जितेंद्र कुमार (पंचायत फेम) की एंट्री इस फिल्म को और भी ज्यादा पावरफुल बना देगी।

क्या ‘मिर्जापुर 4’ भी आएगी?

हां! कई लोगों को लग रहा है कि ‘मिर्जापुर 4’ की जगह ‘मिर्जापूर: द मूवी’ लेकर आ रहे हैं। कुछ ये भी सोच रहे हैं कि सीरीज की आगे की कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होगा। फिल्म की कहानी अलग होगी। फिल्म में मिर्जापुर के पहले सीजन के खत्म होने से पहले की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं सीरीज की आगे की कहानी ‘मिर्जापुर 4’ में बताई जाएगी। कहा जा रहा है कि ‘मिर्जापुर 4’ की शूटिंग इस साल शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें:‘मिर्जापुर द फिल्म’ में इस किरदार की होगी वापसी, पहले सीजन में हो गई थी मौत
ये भी पढ़ें:'मिर्जापुर मूवी' की शूटिंग शुरू, मेकर्स ने जारी किया गुड्डू भइया का फर्स्ट लुक
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।