Mirzapur BO Prediction: मुन्ना भैया का भौकाल, इतने करोड़ की ओपनिंग के साथ 'आवारापन 2' और 'सैयारा' को दे सकती है मात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ कई पुराने स्टार्स की वापसी हो रही है। साथ ही कई नए चेहरे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

Mirzapur box office prediction
मिर्जापुर द मूवी ओपनिंग डे प्रिडिक्शन

लगभग सात साल तक चले तीन सीजन के बाद, 'मिर्जापुर' का जलवा अब बड़े पर्दे पर आ रहा है। मशहूर वेब सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द मूवी' अपनी रिलीज को लेकर लंबे वक्त से खबरों में बनी हुई थी। 'मिर्जापुर: द मूवी' एक ओरिजिन स्टोरी (शुरुआती कहानी) बताई जा रही है जो शो के पहले सीजन के साथ-साथ चलती है। 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ कई पुराने स्टार्स की वापसी हो रही है। साथ ही कई नए चेहरे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। ऐसे में हर कोई 'मिर्जापुर: द मूवी' के थिएटर में रिलीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटेड है। खासकर भारत के नॉन-मेट्रो शहरों में इसको 2026 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक दर्ज करने का मौका मिल सकता है।

जानें एडवांस बुकिंग का हाल?

'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू हुई थी और रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ इसमें काफी तेजी आई है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार सुबह 10 बजे तक, लगभग 1.4 लाख टिकट बिक चुके थे, जिससे ओपनिंग डे के लिए 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह लगभग पूरी कमाई हिंदी वर्जन से हुई है। फिल्म तेलुगु डब के साथ भी रिलीज हो रही है, लेकिन Sacnilk के अनुसार, उस वर्जन के अब तक 15 स्क्रीन्स पर सिर्फ 372 टिकट ही बिके हैं। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर, गुरुवार सुबह तक 'मिर्जापुर' के हर घंटे 2.5 हजार से ज्यादा टिकट बिक रहे थे।

कमाई को लेकर आ रहे पॉजिटिव रिव्यू

ये आंकड़े भले ही बहुत बड़े न हों, लेकिन बिना किसी बड़े स्टार वाली और मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों पर केंद्रित फिल्म के लिए ये काफी अच्छे हैं। ऐसी फिल्में, जो नॉन-मेट्रो दर्शकों को ज्यादा पसंद आती हैं, उनमें एडवांस बुकिंग के मुकाबले स्पॉट बुकिंग (मौके पर टिकट खरीदना) में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स 'मिर्जापुर: द मूवी' की ओपनिंग-डे की कमाई को लेकर पॉजिटिव रिव्यू आ रहे हैं। कहा जा रहा है ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन

इस साल की शुरुआत में जब 'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म का पहला टीजर आया था। टीजर रिलीज के बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि ये फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी। पिछले हफ्ते, ज्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग अपने अनुमान बढ़ा रहे हैं। अब उम्मीद है कि 'मिर्जापुर द मूवी' 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करेगी। वहीं, कई लोग तो यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि यह पहले दिन घरेलू स्तर पर 25 करोड़ रुपये(नेट) का आंकड़ा छू लेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी नॉन-स्टार-लेड (बिना बड़े स्टार वाली) रिलीज होगी।

कर सकती है धमाल

आमतौर पर, हिंदी फिल्मों में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग बड़े स्टार्स या कुछ खास पैन-इंडिया स्टार्स ही दिला पाते हैं। तीन खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन के अलावा बहुत कम ही एक्टर ऐसा लगातार कर पाए हैं। मिर्जापुर फिल्म पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे एक्टर्स को भी इस लीग में शामिल कर देगी। अगर फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर 25 करोड़ रुपये कमा लेती है, तो यह हाल की हिट फिल्मों जैसे 'सैयारा' (22 करोड़) और 'आवारापन 2' (21.50 करोड़) से ज्यादा कमाई करेगी।

'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबॉक्स ऑफिस पर मुन्ना भैया का भौकाल,ओपनिंग में आवारापन 2-सैयारा को दे सकती है मात