Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडmira Rajput faces backlash after post against Diwali crackers and rising aqi people call her hypocrite using cars and je
मीरा राजपूत को ट्रोल बोल रहे पाखंडी, जानें किस बात पर शाहिद की बीवी पर लोगों का गुस्सा भड़का

मीरा राजपूत को ट्रोल बोल रहे पाखंडी, जानें किस बात पर शाहिद की बीवी पर लोगों का गुस्सा भड़का

संक्षेप:

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत दिवाली पर पटाखों से बढ़े प्रदूषण पर पोस्ट करके ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग लिख रहे हैं कि खुद एसी, कार और जेट इस्तेमाल करने वालों के मुंह से यह अच्छा नहीं लगता।

Mon, 27 Oct 2025 02:11 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पटाखों के खिलाफ बोलने पर एक्टर्स अक्सर ट्रोल के निशान पर रहते हैं। इस बार मीरा राजपूत का इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। मीरा ने दिवाली के दूसरे दिन प्रदूषण और AQI पर एक पोस्ट लिखा था। अब इस पर लोग उन्हें एसी और लग्जरी गाड़ियां ना चलाने की सीख दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या बोली पब्लिक

मीरा राजपूत वैसे कॉन्ट्रोवर्सीज से दूर रहती हैं। अब पटाखे जलाने के खिलाफ पोस्ट लिखा जिस पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। Reddit पर मीरा का पोस्ट शेयर किया गया है। इस पर मिले-जुले रिएक्शंस हैं। एक ने लिखा है, वह गलत नहीं बोल रही लेकिन इसको गालियां पड़ेंगी। एक और ने लिखा है, दीवाली से दिक्कत है लेकिन दूसरे इवेंट्स से नहीं? खासकर क्रिकेट, जीत पर लोग खुशी मनाने लगते हैं। न्यू इयर पर भी। एक ने लिखा है, जो लोग खुद प्राइवेट जेट से चलते हैं उनका ऐसा कहना है पाखंडीपन है। एक और ने लिखा है, जानवरों की खाल से बने महंगे बैग रखती हैं। एक कमेंट है, मीरा खुद लग्जरी गाड़ियों से घूमती हैं, इतनी फिक्र है तो उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करना चाहिए। एक और ने हाई-फाई लाइफस्टाइल और एसी पर भी कमेंट किया है।

क्या था मीरा का पोस्ट

मीरा राजपूत ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'हम अभी भी पटाखे क्यों चला रहे हैं। यह ठीक नहीं है भले ही हम बच्चों को दिखाने के लिए बस एक बार कर रहे हैं। ना ही इंस्टाग्राम पर पटाखा एस्थेटिक दिखाने के लिए फुलझड़ी पकड़ना ठीक है। प्लीज इसको नॉर्मल बनाना बंद कीजिए। हम नॉर्मलाइज करेंगो तो हमारे बच्चे भी करेंगे और यह कभी बंद नहीं होगा। पटाखों को ना कहें यह सिर्फ अर्थ डे पर बच्चों के लिए पोस्टर बनाएं फिर दिवाली पर भूल जाएं ऐसा नहीं हो सकता। AQI न्यूज सिर्फ इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए नहीं है। यह वही हवा है जिसमें हमारे बच्चे सांस ले रहे हैं।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।