कबीर खान संग दूसरे धर्म में शादी करने पर मिनी माथुर बोलीं- हमारे बच्चों का धर्म...
मिनी माथुर, कबीर खान की पत्नी हैं। दोनों ने इंटरफेथ वेडिंग की थी। अब कबीर संग अपनी इंटफेथ वेडिंग पर मिनी ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने इसके अलावा बच्चों के धर्म पर भी बात की।

द अलायंस शो की विनर मिनी माथुर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मिनी फिल्ममेकर कबीर खान की पत्नी हैं। हालांकि उनकी इमेज बतौर फिल्ममेकर की पत्नी से हटकर एक अलग स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी की भी है। मिनी ने अब बताया कि कैसे दूसरे धर्म के कबीर खान से उनकी शादी हुई, परिवार वालों का क्या रिएक्शन था और बच्चों का क्या धर्म है। बता दें कि दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं।
बच्चे अगर खान लिखेंगे तो माथुर भी
हॉटरफ्लाई से बात करते हुए मिनी ने कहा, ‘मुझे कुछ लोगों ने कहा था कि पता नहीं कैसे आपकी शादी हो गई क्योंकि मैं वीजे हंट जीती थी और मैं नहीं चाहती थी कि कभी मेरे पासपोर्ट में पति का नाम हो। मैंने अपना नाम नहीं बदला। मेरे बच्चों के भी पैरेंट्स नाम हो। मैंने कहा अगर वो खान लिखेंगे तो उन्हें माथुर भी लिखना होगा।’
मिनी ने बताया कि उन्हें कभी मुंबई के लोकल एथॉरिटीज से कोई दिक्कत नहीं हुई। वह बोलीं, बीएमसी ने कभी उनके नाम रजिस्टर करते हुए कोई दिक्कत नहीं की। पासपोर्ट ऑफिस ने भी नाम रजिस्टर करते हुए कभी दिक्कत नहीं की। पता नहीं क्यों, लेकिन हमें कभी किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
घरवालों का कैसा था रिएक्शन
मिनी ने बताया कि कबीर संग रिलेशनशिप पर घरवालों का कैसा रिएक्शन था। मिनि ने बताया कि उन्हें यही बोला गया था शुरू से की शादी अपनी कास्ट में ही होनी चाहिए। उनके पिता काफी कन्जर्वेटिव सोच के थे, लेकिन प्यारे भी। उन्होंने मिनी को टीवी करने के लिए परमिशन दी। कबीर से जब मैं पहली बार मिली तो मैंने कभी सोच लिया था कि मैं उनसे ही शादी करूंगी।
कबीर अक्सर उनके घर जाते रहते थे और ट्रैवलिंग को लेकर बात करते रहते थे। उन्होंने अपने पिता की बुक्स को लेकर भी बात की जिससे मिनी के पिता काफी इम्प्रेस हुए। मिनी के पिता ने जब उनसे पूछा कि क्या वह कबीर को प्यार करती हैं तो मिनी ने कहा कि पापा, कबीर मुस्लिम हैं। वह खान हैं।
पिता का कैसा था कबीर के मुस्लिम होने पर रिएक्शन
मिनी ने कहा कि 3 दिन के बाद उनके पापा ने कहा कि तो क्या हुआ वो खान हैं तो। खान और खन्ना में सिर्फ ना का डिफ्रेंस है और ना का मतलब है नॉट एप्लीकेबल। मुझे कबीर की मां से बात करने दो।
मिनी ने बताया कि इसके बाद परिवार में ज्यादा डिस्कशन नहीं हुआ। दोनों की शादी में दोनों के कल्चर के फंक्शन्स हुए थे और सबने एंजॉय किया था।
करवाचौथ का व्रत रखती हैं मिनी
मिनी ने कहा कि हम दोनों ऐसे टिपिकल धार्मिक नहीं हैं, लेकिन हम कल्चर को फॉलो करते हैं जिनमें हम बड़े हुए हैं। मिनी करवा चौथ का व्रत रखती हैं और वह घर में हवन भी करवाती हैं।
बच्चों की पहचान किसी धर्म से नहीं जोड़ती हैं मिनी
मिनी ने बताया कि सरकारी फॉर्म भरते समय उन्होंने जान-बूझकर दोनों में से किसी भी बच्चे की पहचान किसी खास धर्म से नहीं जोड़ी।


