मीका सिंह का दावा- निधन से चार दिन पहले सिद्धू मूसेवाला मुंबई आया था और बोला…

लाइव हिन्दुस्तान
share

मीका सिंह ने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को याद किया और बताया कि पहली बार उनकी उनसे मुलाकात कैसे हुई थी। मीका सिंह ने यह भी बताया कि सिंगर निधन से चार दिन पहले मुंबई आए थे।

Mika Singh on Sidhu Moose Wala
सिद्धू मूसेवाला पर बोले मीका सिंह- 'मैंने उनसे मुंबई में ही रुकने को कहा था

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के दिलों में आज भी वो जिंदा हैं। यही कारण है कि उनका शो ‘साइन्ड टू गॉड’ हाउसफुल हो रहा है। इसी बीच मशहूर गायक मीका सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है और उन्होंने इस इंटरव्यू में सिद्धू मूसेवाला के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिद्धू से उनके निधन से चार दिन बात की थी।

गैंगस्टर्स से पहली बार कैसे हुई थी सिद्धू मूसेवाला की मुलाकात?

मीका सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के करियर के शुरुआती दौर और गैंगस्टर्स से जुड़े घटनाक्रम पर अपना नजरिया साझा करते हुए टाइम्स नाऊ से कहा, "सिद्धू मूसेवाला के साथ मुझे लगता है कि बहुत गलत हुआ है। शुरू में जब उसका कोई गाना आना था तब उसने किसी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उस कंपनी से पीछा छुड़वाने के लिए वह किसी और के पास चला गया...जिनके पास गया वो किसी गैंगस्टर के लोग थे। मुझे लगता है कि वो कहीं भी इनवॉल्व नहीं था, लेकिन क्रॉसफायर में उसकी जान चली गई।"

सिद्धू मूसेवाला का कॉन्सर्ट

चार दिन पहले मुंबई आए थे सिद्धू

सिद्धू के साथ अपनी आखिरी मुलाकात की यादों को साझा करते हुए मीका ने बताया कि कैसे वे निधन से ठीक चार दिन पहले मुंबई में थे। मीका ने कहा, "निधन से चार दिन पहले वो मुंबई आया था। मेरी बिल्डिंग के आस-पास वो घूम रहे थे। मेरा एक दोस्त है दीपक, कहता है कि सिद्धू पाजी आए हैं। मैंने कहा कि यार उनको लेकर जाओ ऊपर। 10वे माले पर मैं रहता हूं वहां ले जाओ उनको। उस वक्त मेरे शो 'मीका दा स्वयंवर' की शूटिंग चल रही थी तो मैं जोधपुर में था।"

मुंबई के फैन हो गए थे सिद्धू

मुंबई की आजादी और सुरक्षा का जिक्र करते हुए मीका ने आगे कहा, "सिद्धू ने मुझसे कहा कि यार पाजी यहां मुंबई में तो बड़ी अच्छी लाइफ है। मैंने कहा हैं, हां यहां तो मैं भी ऐसे ही घूमता हूं। बड़ा से बड़ा सुपरस्टार अगर मन करता है तो ऑटो से भी निकल जाता है। कभी-कभी मैं भी निकल जाता हूं। तो मुंबई सबसे ज्यादा सेफ है। तो मैं ऐसे ही उसको बोल रहा था कि यार तू यहीं मुंबई में ही रुक जा। लेकिन वो नहीं रुके।"

mika singh

मीका ने दी थी सिद्धू को यह सलाह

मूसेवाला के साथ अपनी पुरानी बातचीत और उन्हें दी गई सलाह को याद करते हुए मीका सिंह ने खुलासा किया, "पांच साल पहले मुझे लंदन में सिद्धू मिला था। तभी वो यही बात कह रहा था, यार पाजी गैंगस्टर वॉर चल रही है...तो मैंने कहा यार जितना अपने आपको दूर रखो...आज मुझे 25 साल हो गए. तो जितना आप हैंडशेक करोगे, उतना आप अंदर चले जाओगे। दूर-दूर से आप राम राम करो। न किसी से दुश्मनी रखो और न किसी से प्यार रखो। ये बात है 2019 की। तो तभी सिद्धू पाजी ने मुझे बताया था..।"

मीका ने शेयर किया सिद्धू से पहली मुलाकात का किस्सा

अपने शुरुआती दिनों का एक वाक्या शेयर करते हुए मीका ने बताया कि सिद्धू ने कभी उनके शो में ओपनिंग एक्ट किया था। मीका बोले, "मेरा शो था और वो ओपनिंग एक्ट कर रहे थे। तभी मुझे नहीं पता था कि सिद्धू आगे चलकर इतना बड़ा स्टार बन जाएगा। मैं पहुंचा तो सब लोग उसे हटाने लगे कि मीका पाजी आ गए हैं। उसने कहा कि पाजी 10 मिनट। मैंने कहा, हां आप परफॉर्म करो। 2017 की बात होगी। बहुत अच्छा गाया था उसने।"

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमीका सिंह का दावा- निधन से चार दिन पहले सिद्धू मूसेवाला मुंबई आया था और बोला…