मीका सिंह हैं 99 घर के मालिक, बोले- जमीन धोखा नहीं देती, लोग मुझे गाली देते हैं, लेकिन…

Sep 06, 2025 12:03 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

मीका सिंह का कहना है कि वह सिर्फ प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं। उनके 99 घर और एक फार्म है जो कि 100 एकड़ का है। उन्होंने बाकी सिंगर्स को भी सलाह दी कि कैसे पैसे इन्वेस्ट करें।

मीका सिंह हैं 99 घर के मालिक, बोले- जमीन धोखा नहीं देती, लोग मुझे गाली देते हैं, लेकिन…

मीका सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर और अमीर सिंगर्स में से एक हैं। मीका के 99 घर हैं और एक है 100 एकड़ फार्म। मीका फाइनेंशियल प्लानिंग काफी अच्छे से करते हैं और रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करते हैं। एक इंटरव्यू में मीका ने बताया था कि उनका 99वां घर गौरी खान ने डिजाइन किया था। अब मीका ने बाकी सिंगर्स को भी सलाह दी है कि अपना पैसा ध्यान से इन्वेस्ट करें।

अपने सभी घर पर बोले

गलाटा इंडिया से बात करते हुए मीका ने कहा, 'मैंने 99 घर बनाए हैं जिसमें कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े और कुछ बहुत महंगे और कुछ गांव में हैं। यह नहीं देखा जाता कि घर कितने छोटे हैं या बड़े हैं बल्कि यह देखा जाता है कि कितने घर हैं आपके पास। कई लोग मुझे प्यार करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो मुझे गाली देते हैं। कहते हैं कि यह पागल है, शादी भी नहीं की, कौन ये सब देखेगा?'

किसान के बच्चे सिर्फ जमीन खरीदते हैं

मीका ने आगे कहा, 'हम किसान के बच्चे हैं। हमें यह नहीं पता पैसों का क्या करें, कहां खर्च करें। हमें सिर्फ एक बात पता है कि आपको लैंडलॉर्ड होना चाहिए। दादा जी हमेशा कहते थे कि जमीन कभी आपको धोखा नहीं देती।'

मीका ने कहा कि भले ही उनकी पब्लिक इमेज ऐसी लगती है कि वह पैसे खर्च करते हैं लग्जरी आइटम में, लेकिन ऐसा नहीं है। जो भी हम बचाते हैं, उसकी प्रॉपर्टी ले लेते हैं। आप चाहते हैं मीका सिंह 20 लड़कियों के साथ डांस करे और पैसे उन पर खर्च करे तब आप एंजॉय करेंगे।

मीका ने आगे कहा, 'मैं ही नहीं हूं जो अमीर और स्पेशल हूं। इंडस्ट्री में कई सिंगर्स हैं जिनके पास बहुत पैसा है। वो बेचारे बस गुच्ची-वुच्ची पहनते रहते हैं। वह बिना वजह के चार्टेड प्लेन में जाना चाहते हैं। आप काफी पैसे बचा सकते हैं। सेविंग्स जरूरी है। पैसे खर्च करें, लेकिन उसके पूरा ना खत्म करें।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।