मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को बताया नकली सिंगर, कहा- देश पहले आना चाहिए

Jun 25, 2025 06:44 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

सिंगर मीका सिंह ने हाल में दिलजीत सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें नकली सिंगर बताया है। उन्होंने सिंगर की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया के होने का विरोध किया है। मीका ने कहा देश पहले आना चाहिए।

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को बताया नकली सिंगर, कहा- देश पहले आना चाहिए

पंजाब के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच इसे लेकर नाराजगी है। कई राजनेताओं ने भी दिलजीत के इस फैसले को गलत बताया है। अब इस बीच सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन सामने आया है। मीका ने दिलजीत को नकली सिंगर कहा है। उन्होंने कहा देश पहले आना चाहिए।

देश पहले आना चाहिए

मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए दिलजीत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "देश पहले आना चाहिए। इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय ठीक नहीं हैं, फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदार तरीके से काम कर रहे हैं। जब देश की इज्जत का सवाल हो, तो एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को सोच-समझकर कोई कंटेंट रिलीजकरना चाहिए, खासकर जिसमें पाकिस्तान के आर्टिस्ट्स हों।"

mika

उन्होंने आगे कहा कि एक "फेक सिंगर" जो इंडिया में हजारों लोगों के सामने शो करता है, अब अचानक गायब हो गया और फैंस को धोखा दे गया। हालांकि मीका ने दिलजीत का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट में उनकी और दिलजीत की फोटोज थीं, जिससे साफ है कि उन्हें ही नकली सिंगर कहा गया है।

फिल्म पर विवाद

दरअसल, हाल में सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने फिल्म का विरोध करते हुए इसका बॉयकॉट करने की मांग की है। दरअसल, फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया गया है, और ये फैसला ऐसे वक्त में लिया गया जब पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

दिलजीत की सफाई

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने कहा कि फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो गई थी, जब हालात इतने खराब नहीं थे। उन्होंने ये भी क्लियर किया कि फिल्म को भारत में नहीं बल्कि ओवरसीज में रिलीज किया जा रहा है ताकि प्रोड्यूसर्स को नुकसान से बचाया जा सके।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।