मीका सिंह के बॉडीगार्ड ने सालों पहले किया था उन्हें रिजेक्ट, कहा था- तुम तो खुद स्ट्रगल कर रहे हो
Mika Singh: मीका ने अपनी सक्सेस के पीछे के आध्यात्मिक जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुद्वारों में कीर्तन किया करते थे, जिससे उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला।

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। सिंगिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कई यादगार गाने दिए हैं। 'आज की पार्टी' से लेकर 'सावन में लग गई आग' जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले मीका सिंह की सिक्योरिटी बहुत टाइट रहती है। उनकी सुरक्षा में तमाम बॉडीगार्ड लगे रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से कई साल पहले जिस बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था, आज वह उनकी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा है। मीका ने फराह खान के साथ बातचीत में बताया कि उनके बॉडीगार्ड करतार ने आज से 30 साल पहले उनके लिए काम करने से मना कर दिया था और उन्हें स्ट्रगलर कहकर टाल दिया था।
जब बॉडीगार्ड ने मीका के लिए काम करने से किया इनकार
मीका ने फराह खान को अपने दिल्ली वाले फार्महाउस पर बुलाया था, जहां उन्होंने अपने बॉडीगार्ड करतार से उनकी मुलाकात करवाई। मीका ने बताया, 'मैं करतार भाई से करीब 30 साल पहले मिला था। तब मैंने इनकी कद-काठी देखकर पूछा था कि क्या आप मेरे बॉडीगार्ड बनेंगे? तब इन्होंने जवाब दिया था- पहले खुद तो काम शुरू कर लो, तुम तो खुद स्ट्रगल कर रहे हो।' मीका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अक्सर लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्होंने सफलता इसलिए हासिल की ताकि वह करतार को अपना बॉडीगार्ड बना सकें। करतार ने भी इस बात की पुष्टि की और माना कि उन्होंने वाकई मीका को उस वक्त मना कर दिया था।
गुरुद्वारों में शुरू हुआ था मीका का म्यूजिक करियर
मीका ने अपनी सक्सेस के पीछे के आध्यात्मिक जुड़ाव पर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके पिता गुरुद्वारों में कीर्तन किया करते थे, जिससे उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। मीका ने कहा, 'पंजाब के ज्यादातर सिंगर गुरुद्वारों से ही संगीत की शुरुआती शिक्षा लेते हैं। मैं कीर्तन के दौरान तबला बजाया करता था।' मीका ने अपना एक पुराना सपना भी पूरा किया है, उन्होंने बताया कि उनके फार्महाउस में एक गुरुद्वारा है जहां 24 घंटे पाठ चलता है। फराह ने जब उनके 'बैड बॉय' इमेज पर सवाल उठाया, तो मीका ने कहा कि वह शुरू से ही काफी धार्मिक रहे हैं।
मीका से अलग होकर 4 दिन तक रोए थे दलेर मेहंदी
मीका ने अपने भाई दलेर मेहंदी के साथ अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि वह कभी दलेर मेहंदी के महाराजा बैंड में गिटार बजाया करते थे और बैकस्टेज का काम संभालते थे। दलेर मेहंदी ने भी साल 2009 में एक शो 'दस का दम' में बताया था कि जब मीका ने अपना पहला सोलो एल्बम 'सावन में लग गई आग' बनाने और बैंड से अलग होने का फैसला किया, तो वह चार दिनों तक रोए थे। हालांकि दलेर ने मीका का पहला स्टूडियो सेट करने में पूरी मदद की थी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


