माइकल जैक्सन की बायोपिक ने 4 दिन में कमा डाले 16 करोड़, जानें ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Box Office Report: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त तीन फिल्में- ‘माइकल’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए आपको इन तीनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हैं।

माइकल जैक्सन की बायोपिक ने 4 दिन में कमा डाले 16 करोड़, जानें ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल' को रिलीज हुए चार दिन (डे 0 से डे 3 तक) हो गए हैं। ओपनिंग वीकेंड पर जाफर जैक्सन की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से ठीक-ठाक कमाई की है। वहीं ‘धुरंधर’ पिछले 40 दिनों (डे 1 से डे 39 तक) से और ‘भूत बंगला’ 11 दिनों (डे 0 से डे 10 तक) से लोगों का मनोरंजन कर रही है। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको रियल लाइफ पर बेस्ड ‘माइकल’, हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ और स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ का अब तक का कलेक्शन बताने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: ओटीटी पर इस हफ्ते आ रही है ये हॉरर कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग 8.8, जानें क्यों कर रही है ट्रेंड)

माइकल

‘माइकल’ को फिल्म क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डे 3 पर 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं चार दिनों (डे 0 से डे 3 तक) में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से नेट 16 करोड़ और ग्रॉस 19.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यहां देखिए फिल्म का डे वाइज कलेक्शन। (ये भी पढ़ें: कौन थे माइकल जैक्सन?)

- डे 0 : 1.70 करोड़ रुपये

- डे 1 : 3.70 करोड़ रुपये

- डे 2 : 5.10 करोड़ रुपये

- डे 3 : 5.50 करोड़ रुपये

- कुल कमाई - 16 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ डे 39 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने डे 39 (26 अप्रैल) पर 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,130.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 1,777.52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। बता दें, लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ ने 3.5 स्टार्स दिए हैं। (ये भी पढ़ें: Dhurandar 2 Review: धुरंधर-2 की जितनी हाइप है, क्या सच में फिल्म भी उतनी ही धांसू है? पढ़िए रिव्यू)

‘भूत बंगला’ डे 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लाइव हिन्दुस्तान ने 3.5 स्टार्स दिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने डे 10 पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 113.40 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। ‘भूत बंगला’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 179.48 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

टेबल से समझिए

फिल्म26 अप्रैल का कलेक्शनकुल कमाई
माइकल5.50 करोड़ रुपये16 करोड़ रुपये
भूत बंगला12.50 करोड़ रुपये113.40 करोड़ रुपये
धुरंधर 23.40 करोड़ रुपये1,130.59 करोड़ रुपये
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।