
शाहरुख खान ने शेयर की पोस्ट, लिखा- इस बार मैं कोलकाता नाइट राइडर्स वाले माहौल में नहीं हूं
Messi India Tour: शाहरुख खान कोलकाता जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 13 दिसंबर के दिन सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। दरअसल, वह मैस्सी का इंडिया टूर अटेंड करने जा रहे हैं।
फुटबॉल के बादशाह लियोनेल मेस्सी आखिरकार इंडिया आने वाले हैं। उन्होंने अपने GOAT Tour of India 2025 का ऐलान कर दिया है। 13 दिसंबर को वो कोलकाता लैंड करेंगे और उनका स्वागत खुद शाहरुख खान करने वाले हैं। शाहरुख ने यह बात सोशल मीडिया पर साफ-साफ लिखकर फैन्स की उम्मीदें और बढ़ा दीं।
शाहरुख ने क्या लिखा?
शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में लिखा कि इस बार वो KKR वाले मूड में नहीं हैं। बस चाहेंगे कि दिन का मैच मेस्सी की वजह से पूरी तरह यादगार बन जाए। और उन्होंने कन्फर्म किया कि वो 13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

मेस्सी कहां-कहां जाएंगे?
मेस्सी तीन दिन इंडिया में रहेंगे — 13, 14 और 15 दिसंबर। उनकी ट्रिप में कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली शामिल हैं। कोलकाता में सॉल्ट लेक स्टेडियम पर GOAT Cup, एक बड़े कंसर्ट और मेस्सी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा। इस इवेंट में सौरव गांगुली, भाईचुंग भुटिया जैसे भारतीय दिग्गज भी शामिल होंगे। टिकट District ऐप पर मिल रहे हैं, जिसकी शुरुआत 3500 रुपये से हो रही है।
14 साल बाद वापसी
मेस्सी पूरे 14 साल बाद इंडिया आ रहे हैं, इसलिए यह दौरा उनके लिए भी खास है। कोलकाता के बाद मुंबई के वानखेड़े और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी बड़े इवेंट प्लान किए गए हैं। यह भी चर्चा है कि मेस्सी पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं।


लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




