तीस मार खान के शूट के लिए रोज हेलिकॉप्टर से आते थे अक्षय कुमार, फराह खान बोलीं- मेरे सारे पैसे खा गया
तीस मार खां के शूट के वक्त अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से सेट पर जाते थे। फराह खान ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि कैसे वह तीस मार खान फिल्म के पैसे खा गए।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला नेटफ्लिक्स पर 12 जून को आ चुकी है। अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर फराह खान, प्रियदर्शन, राजपाल यादव और अक्षय कुमार ने मिलकर फिर से फिल्म के प्रमोशन के लिए पॉडकास्ट किया। इतने सारे मसखरे एक साथ हों और धमाल ना हो, यह कैसे पॉसिबल है। इस पॉडकास्ट में जो मजेदार बातें हुईं, अब हेडलाइन्स में हैं। फराह ने बताया कि अक्षय कुमार कैसे तीस मार खान फिल्म के दौरान उनके पैसे खा गए।
फराह को याद आई तीस मार खान
फराह खान कमरे में भूत का मास्क लगाकर घुसीं। उन्होंने अक्षय और राजपाल यादव को डराने की कोशिश की दोनों नहीं डरे। फराह ने जैसे ही मास्क हटाया दोनों डरकर दूर जा गिरे। फराह ने इस मसखरी पर दोनों को गाली दी। बातों-बातों ने फराह ने तीस मार खान की शूटिंग का वक्त याद किया। वह बोलीं, 'हम माल्शेज में तीस मार खान की शूटिंग कर रहे थे। रोजाना का कॉल टाइम 8 बजे था। हर कोई वहां रुका था क्योंकि मुंबई से ढाई घंटे ड्राइव करके आना होता था। लेकिन अक्षय शाम को पैकअप करके घर चला जाता था और अगली सुबह 7.45 पर लौटता था।'
हेलीकॉप्टर से आते थे अक्षय
जब फराह ने बताया कि अक्षय ऐसा कैसे करते थे तो सारे लोग शॉक्ड थे। अक्षय बोले, 'मैं हेलीकॉप्टर से ट्रैवल करता था।' फराह बोलीं, 'मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा था कि कोई एक्टर हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन वह हमेशा टाइम पर रहता था।' इस पर अक्षय बोले, 'पर इससे किसी को क्या दिक्कत हो सकती है? मैं खुद प्रोड्यूसर था।' फराह बोलीं, 'मैं भी थी। मेरे सारे पैसे खा गया।'
तीस मार खान हिट या फ्लॉप
इस पर अक्षय बोले, 'मैं पैसे खा गया? तुमने फिल्म से सबसे ज्यादा पैसे कमाए।' इस पर फराह ने जवाब दिया, रॉनी को बुलाओ वो हमारे पैसों के बारे में बताएगा। फराह खान की फिल्म तीस मार खान 24 दिसंबर 2010 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 45 करोड़ के आसपास था। फिल्म की कमाई वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ के आसपास थी। मूवी सेमी हिट थी। हालांकि फराह खान को तीस मार खान से काफी उम्मीद थी। फिल्म को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी इससे फराह परेशान हो जाती थीं।
तीस मार खान कास्ट
तीस मार खान में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अक्षय खन्ना, राजीव लक्ष्मण, रघु राम, अली असगर, आर्य बब्बर थे। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग 3 है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


