मेला फिल्म के गुज्जर एक्टर टीनू वर्मा के परिवार को जानते हैं आप? अमिताभ-गोविंदा के लिए किया स्टंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी फिल्मों का वो स्टंट डायरेक्टर जिसकी अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। पिता फिल्मों में सप्लाई करते थे घोड़े। भाइयों ने भी फिल्मों में बनाया अपना नाम। कपिल शर्मा को मारा था थप्पड़।

mela film actor tinu verma

हिंदी फिल्मों में कई ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों का भी डायरेक्शन किया। लेकिन कम ही डायरेक्टर हैं जो बाद में फिल्मों में एक्टिंग करने लगे। उनमें से एक नाम टीनू वर्मा का है। टीनू वर्मा को अपने फिल्म मेला में गुज्जर के किरदार में देखा होगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप हुई। आमिर खान लीड हीरो होने के बाद भी इसे फ्लॉप होने से बचा नहीं पाए। लेकिन की आप जानते हैं एक्टिंग के साथ टीनू वर्मा कई सफल फिल्मों के स्टंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

फिल्मी खानदान

टीनू वर्मा एक फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। एक्टर के पिता बद्रीप्रसाद जयदेव वर्मा किसी जमाने में फिल्मों में स्टंट के लिए घोड़ों की सप्लाई करते थे और खुद एक्टर्स के स्टंट डबल का रोल निभाते थे। टीनू के भाई महेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा भी स्टंट डायरेक्टर्स हैं। इनके सौतेले भाई भीकू वर्मा, जीतू वर्मा और मनोहर वर्मा फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर और स्टंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। जीतू वर्मा को आपने बॉबी देओल की फिल्म शोल्जर और टार्जन फिल्म में देखा होगा।

मेला

अमिताभ बच्चन के साथ किया काम

टीनू वर्मा ने बतौर स्टंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1992 में आई गोविंदा-दिव्या भारती की फिल्म शोला और शबनम, इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म खुदा गवाह में स्टंट किया। उन्होंने गोविंदा की आंखें, सनी देओल की हिम्मत, जीत, बॉर्डर, जानी दुश्मन, अनिल कपूर की लोफर, आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों के लिए स्टंट तैयार किया। उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं। बतौर एक्टर भी टीनू वर्मा ने आंखें, हिम्मत, घातक जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन इन्हें असली पहचान फिल्म मेला में गुज्जर का किरदार निभाकर मिली।

मेला हुई फ्लॉप

साल 2000 में आई आमिर खान और उनके भाई फैजल खान की फिल्म मेला उस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में से एक थी। इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना ने रूपा का किरदार निभाया था। धर्मेश दर्शन के डायरेक्शन और प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म पर 18 करोड़ खर्च किया गया था। कमाई बहुत कम हुई थी। टीनू वर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बड़े एक्टर्स ने फिल्म में उन्हें दबाया था। इसलिए फिल्म नहीं चली।

कपिल शर्मा को मारा था थप्पड़

टीनू वर्मा ने बताया कि पहले ये रोल आदित्य पंचोली को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। बाद में मेकर्स ने गुज्जर के रोल के लिए उन्हें अप्रोच किया। लेकिन उन्हें शूटिंग के दौरान के रफ सीन नहीं दिखाए जाते थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी बॉडी बनाई थी। इस मामले में वो दोनों लीड एक्टर्स पर भारी पड़ते दिखे। हालांकि, ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। वैसे आपको बता दें, कपिल शर्मा ने अपने शो के दौरान बॉर्डर फिल्म के दौरान का एक किस्सा सुनाया था। एक्टर ने कहा था कि फिल्म के स्टंट डायरेक्टर टीनू वर्मा ने उन्हें शूटिंग के दौरान थप्पड़ मारा था। उस समय कपिल फिल्म में क्राउड का काम कर रहे थे। ये किस्सा टीनू वर्मा को भी याद है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमेला फिल्म के गुज्जर एक्टर टीनू वर्मा के परिवार को जानते हैं आप?