'शहंशाह' के गाने पर रील बनाकर ट्रोल हुईं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस ने संभाला मोर्चा, दिया करारा जवाब

Mar 31, 2026 06:42 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Meenakshi Sheshadri: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शहंशाह' का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी लेटेस्ट रील के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। फैंस ने संभाला मोर्चा और यूं दिया जवाब।

'शहंशाह' के गाने पर रील बनाकर ट्रोल हुईं मीनाक्षी शेषाद्रि, फैंस ने संभाला मोर्चा, दिया करारा जवाब

'हीरो', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्में कर चुकीं लीजेंडरी बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शहंशाह' के सुपरहिट गाने 'Hey You' पर रील बनाई है। मीनाक्षी रेड ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ड्रेस पहने पुणे की बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं। रील में उनके एक्सप्रेशंस और मूव्स ने 80 के दशक की याद दिला दी। यह रील मिनटों में वायरल हो गई और लोग उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन साथ ही साथ कई लोगों ने मीनाक्षी को इस पर ट्रोल भी करने की कोशिश की है।

बारिश में मीनाक्षी ने रीक्रिएट किया नॉस्टैल्जिया

इस गाने से जुड़ी यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि यह उनके करियर के शुरुआती कुछ आइटम नंबर्स में से एक था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'शहंशाह' उनके पसंदीदा एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पहली फिल्म थी। मीनाक्षी ने आशा भोंसले की आवाज, शानदार सेट और कमल मास्टर की कोरियोग्राफी की भी तारीफ की। मीनाक्षी ने खुलासा किया है कि इस रील को पुणे में कड़कती बिजली और बारिश के बीच आउटडोर शूट किया गया था। बता दें कि मीनाक्षी इससे पहले 'तोता मेरे तोता' और 'डोंट से नो' जैसे गानों पर भी रील बना चुकी हैं।

लोगों ने किया ट्रोल तो फैंस ने दिया करारा जवाब

जहां एक तरफ मीनाक्षी के कॉन्फिडेंस और एवरग्रीन लुक की तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलर्स ने उनकी उम्र को लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा कि 'अब उम्र हो गई है मैडम, चार धाम यात्रा कर लो'। तो किसी ने लिखा कि 'पता नहीं बुढ़ापे में क्यों मट्टी पलीत करने आ जाते हैं।' मीनाक्षी के फैंस तुरंत बचाव में आए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। फैंस ने उन्हें 'टाइमलेस ब्यूटी' बताते हुए कहा कि ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है और स्टार हमेशा स्टार ही रहता है।’

घातक के बाद विदेश शिफ्ट हो गई थीं मीनाक्षी

बता दें कि साल 1988 में रिलीज हुई 'शहंशाह' न केवल एक कॉमर्शियल हिट थी, बल्कि इसने अमिताभ बच्चन की सुपरस्टार इमेज को और भी मजबूत किया। इस फिल्म का 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं' डायलॉग आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। फिल्म 'घातक' के बाद मीनाक्षी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। मीनाक्षी आज भी वहां अपनी खुद की डांस एकेडमी चलाती हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्शकों से जुड़ी रहती हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।