दीमिनी के शूट के बीच राजकुमार संतोषी ने किया था मीनाक्षी शेषाद्री को प्रपोज, मना करने पर...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • मीनाक्षी शेषाद्री ने बताया उन्होंने उस वक्त तय किया था कि इस बारे में बात नहीं करेंगी। हालांकि उनका कोई झगड़ा नहीं था। हालांकि जिस तरह से उस वक्त एक्ट्रेसस ने उनका साथ दिया उसकी तारीफ की।

दीमिनी के शूट के बीच राजकुमार संतोषी ने किया था मीनाक्षी शेषाद्री को प्रपोज, मना करने पर...

मीनाक्षा शेषाद्री ने राजकुमार संतोषी के साथ कई फिल्में की हैं। कम लोगों को याद होगा किकि जब वह दामिनी कर रही थीं उन्हें बीच फिल्म से निकाल दिया गया था। इसकी वजह उस वक्त सुर्खियों में थी कि उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। मीनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इंडस्ट्री के लोगों ने उनका बहुत साथ दिया था। जिन एक्ट्रेसस को राइवल बताया जाता है उन्होंने तक मीनाक्षी की जगह उस फिल्म में लेने से इनकार कर दिया था।

मैंने चुप रहना बेहतर समझा

मीनाक्षी शेषाद्री ने जूम से बातचीत में बताया कि प्रपोजल ना एक्सेप्ट करने पर उन्हें दामिनी फिल्म से निकाल दिया गया था। वह बताती हैं, संतोषजी और मैंने इस बारे में बात न करने का फैसला लिया था। यह अब भूली-बिसरी बात है। पर अपनी बात के लिए खड़े होना महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी से यह नहीं कहा जाना चाहिए कि उनकी जरूरत नहीं है। मैंने चुप रहकर इसका सामना किया। मैं बस कहा कि इस पर कमेंट नहीं करूंगी इसको झगड़ा बनाना मेरी गरिमा के खिलाफ होगा। जो कि झगड़ा है भी नहीं।

माधुरी को मिला था ऑफर?

दामिनी ने बताया कि प्रोड्यूसर गिल्ड ने उनका साथ कैसे दिया। वह बोलीं, फिल्म में शामिल सभी लोगों का मैं सम्मान करती हूं, खासतौर पर संतोषजी क्योंकि उनका विजन गजब का था। आखिरकार लोग कहते हैं ना कि कथनी से ज्यादा करनी दिखती है तो प्रोड्यूसर्स गिल्ड, आर्टिस्ट्स गिल्ड और सारे फिल्म पूरी करवाने में साथ आ गए। मीनाक्षी ने यह भी बताया कि उनको निकाले जाने के बाद दामिनी के लिए कई एक्ट्रेसस को अप्रोच किया गया होगा। उन्हें नाम नहीं पता लेकिन लगता है कि माधुरी दीक्षित उनमें से जरूर रही होंगी। हालांकि सबने फिल्म करने से मना कर दिया था कि फिल्म पूरी करेगी तो मीनाक्षी ही।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराजकुमार संतोषी करना चाहते थे मीनाक्षी शेषाद्री से शादी, ना कहने पर…