Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMastiii 4 Box Office Collection Day 9 Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Tere Ishk Mein
Mastiii 4 Box Office Day 9: लाखों कमाने में छूटे 'मस्ती 4' के पसीने, क्या बजट निकाल पाएगी फिल्म

Mastiii 4 Box Office Day 9: लाखों कमाने में छूटे 'मस्ती 4' के पसीने, क्या बजट निकाल पाएगी फिल्म

संक्षेप:

'मस्ती 4' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4'के शनिवार के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने अब तक कितना कमा लिया?

Nov 29, 2025 09:06 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mastiii 4 Box Office Collection Day 9: साल 2004 में फिल्म 'मस्ती' के बाद से इस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का दर्शकों को लंबे अरसे से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में इसका चौथ पार्ट यानी 'मस्ती 4' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4'के शनिवार के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने अब तक कितना कमा लिया?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खत्म हुआ 'मस्ती 4' का खेल

डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में एलनाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी अहम किरदार में हैं। वहीं, 'मस्ती 4' के सामने 'तेरे इश्क में' रिलीज हो गई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन है। ओपनिंग डे पर 'मस्ती 4' ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में अब इसके शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'मस्ती 4' ने 9वें दिन को खबर लिखने तक 0.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं हैं। उम्मीद है कि फाइनल आंकडें और भी बेहतर होंगे। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 14.15 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'मस्ती 4' का कलेक्शन

डे 1- 2.75 करोड़ रुपये

डे 2- 2.75 करोड़ रुपये

डे 3- 3.00 करोड़ रुपये

डे 4- 1.6 करोड़ रुपये

डे 5- 1.6 करोड़ रुपये

डे 6- 1.15 करोड़ रुपये

डे 7- 1.00 करोड़ रुपये

डे 8- 0.2 लाख रुपये

डे 9- 0.1(अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 14.07 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।