
Mastiii 4 Box Office Day 8: शुरू होते ही खत्म हुआ 'मस्ती 4' का खेल, लाखों में सिमटी कमाई
'मस्ती 4' के सामने 'तेरे इश्क में' रिलीज हो गई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन है। ओपनिंग डे पर 'मस्ती 4' ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4'के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: साल 2004 में फिल्म 'मस्ती' के बाद से इस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का दर्शकों को लंबे अरसे से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में इसका चौथ पार्ट यानी 'मस्ती 4' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4'के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने अब तक कितना कमा लिया?
सात दिनों में 'मस्ती 4' ने कितना किया कलेक्शन
डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में एलनाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी अहम किरदार में हैं। वहीं, 'मस्ती 4' के सामने 'तेरे इश्क में' रिलीज हो गई है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन है। ओपनिंग डे पर 'मस्ती 4' ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में अब इसके शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'मस्ती 4' ने 8वें दिन को खबर लिखने तक 0.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं हैं। उम्मीद है कि फाइनल आंकडें और भी बेहतर होंगे। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 14.07 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'मस्ती 4' का कलेक्शन
डे 1- 2.75 करोड़ रुपये
डे 2- 2.75 करोड़ रुपये
डे 3- 3.00 करोड़ रुपये
डे 4- 1.6 करोड़ रुपये
डे 5- 1.6 करोड़ रुपये
डे 6- 1.15 करोड़ रुपये
डे 7- 1.00 करोड़ रुपये
डे 8- 0.22 लाख रुपये(अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 14.07 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




