Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMastiii 4 Box Office Collection Day 2 Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Movie Day One Earring
Mastiii 4 Box Office Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चढ़ी 'मस्ती 4' का खुमार, उड़ा ले गई करोड़ों

Mastiii 4 Box Office Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चढ़ी 'मस्ती 4' का खुमार, उड़ा ले गई करोड़ों

संक्षेप:

डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर इसने शानदार कमाई की है। वहीं, इसके दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने वीकेंड पर कितना कमाया।

Nov 22, 2025 09:39 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की धमाकेदार फिल्म 'मस्ती 4' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। साल 2004 में फिल्म 'मस्ती' के बाद से इस फ्रेंचाइजी का अब चौथा पार्ट आ गया है। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर इसने शानदार कमाई की है। वहीं, इसके दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने वीकेंड पर कितना कमाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीकेंड पर क्या रहा 'मस्ती 4' के बॉक्स ऑफिस का हाल

डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं। ऐसे में अब हर किसी को 'मस्ती 4' के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद इसके दूसरे दिन की कमाई जानने का इंतजार है। ओपनिंग डे पर 'मस्ती 4' ने 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में अब इसके दूसरे दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'मस्ती 4' ने शनिवार को खबर लिखने तक 2.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं हैं। उम्मीद है कि फाइनल आंकडें और भी बेहतर होंगे। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 4.84 करोड़ रुपये हो गया है।

स्टार कास्ट

डायरेक्टर मिलाप जावेरी की 'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं। फिल्म अपनी एडल्ट कॉमेडी और डबल मीनिंग के चलते दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। मूवी में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, के अलावा एलनाज नोरौजी, श्रेया शर्मा, रूही सिंह, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी अहम किरदार में हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।