मैं ब्लू फिल्म बना रहा हूं… मास्टर राजू ने बताया क्या हुआ जब खुद्दार मूवी देखने पहुंचीं होने वाली सास

Feb 10, 2026 12:27 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मास्टर राजू की होने वाली वाइफ अपनी मां को उनकी खुद्दार फिल्म दिखाने ले गईं, थिएटर में सीन आया जहां राजू करिश्मा की ब्लू फिल्म शूट कर रहे थे और पब्लिक गालियां दे रही थी, जानें आगे फिर क्या हुआ...

मैं ब्लू फिल्म बना रहा हूं… मास्टर राजू ने बताया क्या हुआ जब खुद्दार मूवी देखने पहुंचीं होने वाली सास

मास्टर राजू और राजू श्रेष्ठा चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में खूब पॉप्युलर रहे हैं। उन्होंने 70 के दशक से लेकर 2000 तक कई एक्टर्स जैसे अमिताभ बच्चन, दिव्या भारती, गोविंदा, करिश्मा, सलमान, ऐश्वर्या जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। फिल्मों में उनके किरदार भी अलग-अलग रहे हैं। किसी में कॉमेडियन तो किसी में एकदम गिरा हुआ विलन। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में मास्टर राजू ने अपनी फिल्म खुद्दार से जुड़ा हुआ मजेदार किस्सा बताया है। मूवी में उनके साथ करिश्मा कपूर थीं। मूवी में वह उनकी ब्लू फिल्म बनाते हैं। अब राजू ने बताया है कि उनकी पत्नी और सास का इस पर क्या रिएक्शन था।

जब खुद्दार फिल्म देखने पहुंचीं सास

मास्टर राजू सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर थे। उन्होंने बताया, खुद्दार को लेकर मैं आपको एक बात बताऊं। खुद्दार रिलीज हुई और मेरी शादी की बात हो रही थी। हम लोग दोनों एक दूसरे को जानते थे। तो मेरी जो सास हैं, वो नहीं जानती थी। उन्होंने कहा अरे फिल्म में काम करता है तो फोटो-वोटो दिखाओ। वाइफ ने कहा, एक काम करो हम तुमको ना उसकी फिल्म दिखाने ले जाते हैं। मेरी सास को लोग लेके गए खुद्दार दिखाने।

जब फिल्म में आया डर्टी सीन...

राजू से पूछा गया कि मामला सेट हुआ? इस पर बोले, अरे बिगड़ते-बिगड़ते रह गया। क्यों? वे लोग देखने गए फिल्म। मेरी मेरी मदर इन लॉ भी बैठी हैं फिल्म देखने के लिए। सीन या तो बोले, देखो ये है लड़का। अब वह देख रही हैं। मैं ब्लू फिल्म (मूवी का एक सीन) बना रहा हूं। शूट कर रहा हूं उस फिल्म में और जहर दे रहा हूं (करिश्मा को जहर देते हैं)। मुझे गोविंदा मार रहा है। अच्छा जब मैं जहर दे रहा हूं तो अरे कितना कमीना है अरे कैसा है पब्लिक चिल्ला रही है, कैसा है ये इसको तो मर जाना चाहिए। मेरी बीवी, मेरी मदर इन लॉ सब लोग एक-दूसरे को देख रहे हैं।

जब थिएटर में पड़ीं गालियां

राजू बोले, फिर क्लाइमेक्स में जब मुझे गोविंदा मारता है तो पब्लिक भी मतलब गालियां दे रही है मुझे, मारो इसकी...अरे मारो। सास को लगा कि इससे शादी होने वाली जिसको पूरी दुनिया गाली दे रही है। फिर उनको समझाना पड़ा कि ये एक्टिंग है। उनको पुरानी दिल का क्या कसूर, जिसमें मैंने कॉमेडी की थी, दिखाई गई। फिर उनको थोड़ा रिलैक्स हुआ कि मेरी बेटी सही हाथों में है।

गोविंदा-करिश्मा बेस्ट जोड़ी

राजू ने गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी की तारीफ भी की। बोले, मुझे लगता है कि आज की तारीख में अगर वर्सटाइल और सबसे बेस्ट एक्टर है तो गोविंदा है और उसको कॉम्प्लीमेंट अगर कोई उस वक्त कर सकती थी तो वो करिश्मा कपूर है। चाहे एक्टिंग में, चाहे डांस में, चाहे लुक्स में जो जोड़ी गोविंदा करिश्मा कपूर की उससे अच्छी जोड़ी तो किसी की मुझे लगी नहीं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।