
मास्टर राजू बोले- जिंदगी में खुश नहीं थीं दिव्या भारती, उन्हें लगता था जो पैसे कमा रही हैं वो…
दिव्या भारती के निधन से पहले उनके मन में क्या चल रहा था ये कोई नहीं जानता। हालांकि उनके जानने वाले अक्सर यह बताते हैं कि वह अंदर से दुखी थीं। अब मास्टर राजू ने भी दिव्या की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें कही हैं।
दिव्या भारती का निधन कैसे हुआ, यह लोगों के मन में आज भी मिस्ट्री है। बिल्डिंग से गिरने पर उनकी जान गई थी लेकिन उनके कई चाहने वालों को लगता है कि ये दुर्घटना नहीं साजिश थी। दिव्या के साथ काम करने वाले मास्टर राजू का एक रीसेंट इंटरव्यू चर्चा में है। इसमें उन्होंने बताया कि दिव्या उनके काफी क्लोज थीं। राजू ने यह भी बताया कि वह खुश नहीं थीं। दिव्या को लगता था कि उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है।
दिव्या से होती थीं खूब बातें
मास्टर राजू सिद्धार्थ कन्नन के शो पर थे। दिव्या भारती का जिक्र चला तो वह बोले, देखिए दिव्या भारती और पूजा भट्ट ये दो हीरोइंस थीं जिनके मैं बहुत करीब था। मुझे बहुत अच्छी लगती थीं। आज भी अभी भी मुझे पूजा इलेक्शन के दिन मुझे मिली थी तो वो ये दोनों लड़कियां बिल्कुल भी फिल्मी नहीं हैं। दिव्या के साथ तो यानी कई बार डिस्को में कई बार घंटों जैसे सलमान के साथ घंटों मेरी बातें होती रहती थीं, दिव्या के साथ मेरी खूब बातें होती थीं।
बहुत अकेली और दुखी थी
राजू आगे बोलते हैं, दिव्या की आप बात कर रहे हैं। वेरी स्वीट गर्ल, वेरी नाइस गर्ल। बहुत अच्छा करियर था उसका। मतलब आ रही थी वो एक टाइम जब उस वक्त था लोग कह रहे थे श्रीदेवी का रिप्लेसमेंट है। दिव्या भारती यंग श्रीदेवी तो बहुत प्रॉमिसिंग करियर था और वो एक एक्सीडेंट होना था। क्या बातें कर कई चीजें हैं जो मैं ऑन रिकॉर्ड नहीं बोलना चाहूंगा क्योंकि अब वह नहीं है। वह बहुत अकेली और दुखी थीं।
असल जिंदगी में थीं नाखुश
राजू बोले, दिव्या करियर में बहुत खुश थीं। पर असल जिंदगी में खुश नहीं नहीं थीं, रिश्तों में खुश नहीं थीं। ऐसा नहीं था कि अपनी जिंदगी के पुरुषों से नाखुश थीं या अपने लवर्स से लेकिन कुछ दूसरे लोग थे, मैं ज्यादा डिटेल में नहीं जाना चाह रहा हूं। उन्हें लगता था कि उन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें लगता था, क्योंकि मैं कमा रही हूं, क्योंकि मैं काम करती हूं, ये पैसे ऐसे यूज हो रहे हैं। बहुत सारी चीजें थीं। मैं कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं जाना चाहता लेकिन हां वह खुश नहीं थीं।
जिंदगी को लेकर पॉजिटिव थीं दिव्या
मास्टर राजू ने आगे बताया, लेकिन एक था कि जो भी मर्द उनकी लाइफ में उस वक्त था, वह उनको लेकर बहुत पॉजिटिव थीं, उस इंसान को लेकर खुश थीं। उस इंसान के साथ अच्छी जिंदगी का सपना देख रही थीं। वो सब ठीक था। जब दिव्या की डेथ भी हुई तो ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था। सबसे पहले मैं वहां पर था और सबसे आखिरी में मैं निकला हूं। जब सब कुछ खत्म होने के बाद और सबसे आगे मैं था। मैं बहुत शॉक्ड था कि ये नहीं होना चाहिए था।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




